जुआ, नशा और अवैध गतिविधियों पर सख्ती : पांच आरोपियों को छह महीने के लिए जनपद से बाहर रहने का आदेश 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नैनीताल। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट नैनीताल ने पांच आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध जुआ, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट तथा भारतीय दंड संहिता एवं भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं।
 
जिला बदर किए गए आरोपियों में वसीम खान पुत्र रईस अहमद, निवासी बंबाघेर, थाना रामनगर के विरुद्ध जुआ अधिनियम के छह, आईपीसी एवं बीएनएस के पांच तथा गैंगस्टर एक्ट सहित दर्जनभर से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इसी प्रकार अनुज पुत्र रमेश चंद्र, निवासी शिवनगर कॉलोनी, चोरपानी, थाना रामनगर के विरुद्ध आईपीसी के तीन तथा आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। फरहान उर्फ बीड़ी पुत्र मोबीन, निवासी थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं।
 
वहीं रोहित आर्य पुत्र प्रेम राम, निवासी नवाड़खेड़ा, गौलापार, थाना काठगोदाम के विरुद्ध आईपीसी का एक तथा आबकारी अधिनियम के तीन मुकदमे दर्ज हैं। अमर जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी, निवासी धचनी नंबर-1, कठघरिया, थाना मुखानी के विरुद्ध आईपीसी के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
 
जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा संबंधित मामलों में विधिक प्रक्रिया के तहत सुनवाई के उपरांत पांचों आरोपियों को छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report and illegal activities: Five accused ordered to stay outside the district for six months. Uttarakhand News Crackdown on gambling Crime News; administrative crackdown on illegal activities—five accused externed from the district for six months.   उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad substance abuse अवैध गतिविधियों पर प्रशानिक सख्ती क्राइम न्यूज नैनीताल न्यूज पांच आरोपी छह महीने को जिला बदर

More Stories

उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 29.39 लाख का बोनस, तीन समितियों में हुआ वितरण   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    लालकुआं/हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में रामपुर रोड हल्द्वानी स्थित बेड़ा पोखरा, कालाढूंगी की कमोला और दोहनिया दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीनों समितियों में कुल 3 करोड़ 81 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

राहुल गांधी धारचूला तो प्रियंका गांधी पौड़ी में करेंगी जनसभा, 1 नवंबर को तय होंगी तारीखें   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज करने की रणनीति बनाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अगले महीने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पौड़ी […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आंधी-बारिश और बिजली गिरने के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं […]

Read More