बाघ एक्सप्रेस की टक्कर से नर हाथी की मौत : रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं/रुद्रपुर। उत्तराखंड में रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लालकुआं से रुद्रपुर की ओर जा रही बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा छतरपुर-हल्दी रेलवे ट्रैक पर पिलर संख्या 55/8 के समीप हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी का एक दांत टूटकर दूर जा गिरा। 

हादसा तराई केंद्रीय वन प्रभाग की रुद्रपुर रेंज के अंतर्गत हुआ। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और रेलवे की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हाथी जैसे विशाल वन्यजीव की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने के बाद रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों की सुरक्षा तथा ट्रेनों की गति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंचकेदार के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित, 11 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट होंगे बंद 

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के दौरान हाथी का एक दांत टूटकर दूर जा गिरा। रेलवे प्रशासन ने दांत को सुरक्षा की दृष्टि से अपने कब्जे में ले लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद हाथी का दांत वन विभाग को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के रिजॉर्ट में कंपनी की वर्षगांठ पार्टी के दौरान युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस    

वन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मृत नर हाथी के शव का बुधवार सुबह 11 बजे विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जाना निर्धारित है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।

इस दर्दनाक हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि ट्रेन निर्धारित गति सीमा के भीतर चल रही थी या नहीं। वन विभाग इस पहलू की जांच कर रहा है। जांच के दौरान हादसे की परिस्थितियों और ट्रेन की गति से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेलबाबा में हाईकोर्ट शिफ्टिंग को झटका : 30 हेक्टेयर वन भूमि का प्रस्ताव खारिज  

फिलहाल हाथी की मौत से वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब जांच के निष्कर्षों पर नजर रहेगी, जिससे हादसे के कारणों का पता चल सके और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: collision with Bagh Express concerns over wildlife safety.   उत्तराखण्ड न्यूज death of a male elephant Devbhoomi News Hindi News Khabar Sach Hai riport . Lalkuan/Rudrapur News Male elephant killed after being struck by Bagh Express: Questions raised regarding wildlife safety on railway tracks; Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad railway tracks नर हाथी की मौत बाघ एक्सप्रेस से टक्कर रेलवे ट्रैक लालकुआं/रुद्रपुर न्यूज वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल

More Stories

उत्तराखण्ड

बेलबाबा में हाईकोर्ट शिफ्टिंग को झटका : 30 हेक्टेयर वन भूमि का प्रस्ताव खारिज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में शिफ्ट करने की योजना को बड़ा झटका लगा है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त समिति ने हाईकोर्ट परिसर के निर्माण के लिए 30 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि हस्तांतरित करने के प्रस्ताव […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामनगर के रिजॉर्ट में कंपनी की वर्षगांठ पार्टी के दौरान युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां एक रिजॉर्ट में कंपनी के दस साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देर शाम आयोजित कार्यक्रम में युवती के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी जिसकी संबंधित शाखाएं नोएडा, दिल्ली और फरीदाबाद समेत कई स्थानों पर हैं। कंपनी […]

Read More
उत्तराखण्ड

विपक्ष पर किसानों की अनदेखी के आरोप में खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    गैरसैंण। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह बुधवार को सदन में अपना इस्तीफा देंगे। उमेश कुमार ने विपक्ष पर भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर साथ नहीं […]

Read More