हल्द्वानी में बाल यौन शोषण का मामला दर्ज : डिजिटल उपकरणों की जांच में मिले अहम साक्ष्य 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। साइबर टिपलाइन से मिली 11 शिकायतों के आधार पर नैनीताल पुलिस ने बाल यौन शोषण से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर घटना से संबंधित दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट, एक लैपटॉप और एक खाली मोबाइल बॉक्स बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी दोषमुक्त, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसला

पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों की जांच में बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक फोटो-वीडियो और अश्लील सामग्री को खोजने व डाउनलोड करने से जुड़ी हिस्ट्री मिली। जांच में आरोप सामने आया कि आरोपी ने इंटरनेट से आपत्तिजनक सामग्री डाउनलोड कर लैपटॉप में रखी थी। इसके बाद उसने कथित तौर पर पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे को ऐसी सामग्री दिखाई, उसका यौन शोषण किया और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय पीड़ित और आरोपी दोनों नाबालिग थे।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग को जनसंगठनों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन  

मामले में एफआईआर संख्या 373/2026 के तहत पॉक्सो अधिनियम की धारा 14/15 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(बी) में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना काठगोदाम के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान को सौंपी गई है। पुलिस ने पीड़ित बच्चे और उसके परिजनों की काउंसलिंग भी कराई है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राशन कार्ड धारकों के लिए आखिरी मौका : 15 नवंबर तक कराएं ई-केवाईसी, वरना निरस्त हो सकती है यूनिट 

कार्रवाई करने वाली टीम में काठगोदाम प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू गौतम समेत एसओजी और पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Child sexual abuse case Child sexual abuse case registered in Haldwani: Vital evidence found in digital devices investigation Devbhoomi News digital devices investigation Haldwani news Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad uttarakhand news Vital evidence found उत्तराखण्ड न्यूज डिजिटल उपकरणों की जांच बाल यौन शोषण का मामला मिले अहम साक्ष्य हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पहले धक्का फिर मारपीट… बेसुध साथी को सड़क पर छोड़कर भागे दो युवको का CCTV से खुला राज   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। फुटेज में दो युवक अपने एक साथी को धक्का देकर सड़क किनारे गिराते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे […]

Read More
उत्तराखण्ड

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी दोषमुक्त, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    सुल्तानपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सोमवार, 26 अक्टूबर को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में राहुल गांधी को दोषमुक्त करार दिया। स्पेशल मजिस्ट्रेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां : लालकुआं में कैंटर की टक्कर से दो युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बरेली रोड पर रविवार रात पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।  पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार […]

Read More