चकराता वायरल ऑडियो प्रकरण में बड़ा एक्शन : विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह समेत दो पर मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चकराता/देहरादून । चकराता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

त्यूणी के छुमरी निवासी बालक राम की शिकायत पर पुलिस ने चकराता विधायक प्रीतम सिंह के भाई एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह के खिलाफ त्यूणी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों के खिलाफ गाली-गलौज और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग को जनसंगठनों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन  

बताया जा रहा है कि पीड़ित बालक राम ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और अन्य भाजपा नेताओं के साथ देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।  एसएसपी को प्रार्थनापत्र सौंपते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। एसएसपी ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर  

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पीड़ित की बेटी से फोन पर बातचीत की।मुख्यमंत्री ने उन्हें मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। शिकायत के अनुसार, आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पीड़ित को फोन कर उनकी दोनों बेटियों को कांग्रेस में शामिल कराने के लिए दबाव बनाया। इस दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज करने के साथ ही मारने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में वाल्मीकि शोभायात्रा और वीकेंड पर ट्रैफिक डायवर्जन, 26 अक्टूबर तक बदले रहेंगे कई रूट; घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट प्लान 

बालक राम ऊर्जा निगम में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं।एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chakrata viral audio case; significant action taken following a firm stance by the Chief Minister; case registered against the MLA’s brother and one other person Chakrata/Dehradun News crime news Devbhoomi News Hindi News including Chaman Singh—brother of MLA Pritam Singh. Uttarakhand News Khabar Sach Hai riport . Major action in the Chakrata viral audio case: Case registered against two individuals News from the hills News From the Pahad उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज चकराता वायरल ऑडियो प्रकरण चकराता/देहरादून न्यूज मुकदमा दर्ज मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद  बड़ा एक्शन विधायक का भाई एवं एक अन्य

More Stories

उत्तराखण्ड

1 नवंबर की दिल्ली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसजन : दीपक राठौड़ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के नवनियुक्त पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ ने रविवार को हल्द्वानी स्थित होटल सौरभ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।महारैली […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार (आज) नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी। यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीकेंड पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस मुस्तैद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा तथा सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।   इस क्रम में एसपी ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश […]

Read More