चाचा नेहरू के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें युवा पीढ़ी : सुमित हृदयेश 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस द्वारा स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
 
इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने देश को आधुनिक, वैज्ञानिक व प्रगतिशील दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कहा शिक्षा, विज्ञान, औद्योगिक विकास और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण ही उनका जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज आवश्यकता है कि हम बच्चों को बेहतर शिक्षा,समान अवसर और सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के उनके सपने को साकार करें।
 
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि पंडित नेहरू का जीवन देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखने के साथ ही देश को विकास और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ाया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। बाल दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।
 
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता दी। उन्होंने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान मिले। आज उनके विचारों और आदर्शों को याद करने के साथ-साथ उन्हें अपने जीवन में अपनाने की भी आवश्यकता है। बाल दिवस हमें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और उनके अधिकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराता है।
 
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
 
इस अवसर पर हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, प्रकाश पांडे, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, जगमोहन चिलवाल, हरेंद्र क्वीरा, जाकिर हुसैन, गिरीश पांडे, गोविंद बगड़वाल, राजेंद्र उपाध्याय, संदीप भैसोड़ा, प्रदीप नेगी, संजू उप्रेती, कौशलेंद्र भट्ट, दिवेश तिवारी, विनोद कुमार सहित वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो-अर्टिगा की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Haldwani News; birth anniversary of the first Prime Minister Haldwani; Children's Day.  उत्तराखण्ड न्यूज Hindi News News from the hills News From the Pahad Pandit Jawaharlal Nehru; Mahanagar District Congress Committee; Swaraj Ashram The younger generation should resolve to internalize the thoughts and ideals of Chacha Nehru: Sumit Hridayesh; Uttarakhand News प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस महानगर जिला कांग्रेस कमेटी स्वराज आश्रम हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, त्रिशूल होमस्टे सील 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां मुखानी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अपराध में प्रयुक्त त्रिशूल होमस्टे को सील कर दिया है। इससे पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

गर्भवती महिला की मौत पर PSP अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां PSP अस्पताल में 22 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई […]

Read More
उत्तराखण्ड

ब्रेक फेल होते ही मची चीख-पुकार, मुनिकीरेती में दीवार से टकराई बच्चों से भरी बस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां मुनिकीरेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर शनिवार (आज) स्कूली बच्चों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया […]

Read More