लालढांग रेंज में स्टोर से हाथी दांत गायब होने पर रेंजर और प्रभारी रेंजर पर गिरी गाज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। उत्तराखंड में एक बार फिर वन विभाग के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है।हरिद्वार की लालढांग रेंज में स्टोर से पांच हाथी दांत गायब होने के मामले में विभाग ने रेंजर और प्रभारी रेंजर को निलंबित कर दिया है। डीएफओ हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित जांच में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। सीसीएफ एचआरडी पीके पात्रो ने  रेंजर अनुराग जोशी और प्रभारी रेंजर भगवत प्रसाद  के निलंबन की पुष्टि की है।

दरअसल, लालढांग रेंज के स्टोर में हाथियों के करीब 15 दांत दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन जब विभागीय स्तर पर मौके पर जांच की गई तो स्टोर में केवल करीब 10 दांत ही मिले। शेष पांच हाथी दांत गायब पाए गए। वन विभाग के स्टोर से हाथी दांत गायब होने का मामला सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। इसे गंभीर मामला मानते हुए विभाग ने जांच शुरू कराई और इस संबंध में यमकेश्वर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  ताजीम अंसारी बने हल्द्वानी से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

हाल ही में डीएफओ हरिद्वार की अध्यक्षता में पूरे प्रकरण की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में रेंजर, प्रभारी रेंजर, फॉरेस्टर और लिपिक की लापरवाही सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, स्टोर में रखे हाथी दांतों के रिकॉर्ड तैयार करने, उनकी सुरक्षा और रखरखाव में गंभीर चूक हुई थी।जांच के आधार पर विभाग ने रेंजर अनुराग जोशी और प्रभारी रेंजर भगवत प्रसाद को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखे का धमाका बना मौत की वजह : धातु का टुकड़ा गले में घुसने से पीएसी रिक्रूट की मौत 

हाथी दांत वन्यजीव अपराधों की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण साक्ष्य माने जाते हैं। ऐसे में वन विभाग के अपने ही स्टोर से पांच दांतों का गायब होना विभागीय निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। खास बात यह है कि मामला सामने आने के बाद एफआईआर और विभागीय जांच की कार्रवाई तो हुई, लेकिन गायब हाथी दांतों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इन दांतों का कुल वजन कितना था, यह जानकारी भी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखे दिलाने के बहाने आठ साल की मासूम से दुष्कर्म : आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

अब जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई निलंबन की कार्रवाई को विभाग में जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि वन विभाग के सुरक्षित स्टोर से पांच हाथी दांत आखिर कैसे गायब हुए और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Forest department news haridwar news Hindi News ivory missing from store Laldhang range News from the hills News From the Pahad Ranger and in-charge ranger punished Ranger and in-charge ranger punished for missing ivory from store in Laldhang range uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज रेंजर और प्रभारी रेंजर पर गिरी गाज लालढांग रेंज वन विभाग न्यूज स्टोर से हाथी दांत गायब हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए खूनी खेल : 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या कर फेंका शव; तीन गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां किशनपुर छोई में 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल अपने पिता की पूर्व में हुई हत्या का बदला लेना चाहता […]

Read More
उत्तराखण्ड

ताजीम अंसारी बने हल्द्वानी से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून/हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राकेश गिरी की सहमति पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यो / विशेष आमंत्रित सदस्यो / स्थाई आमंत्रित सदस्यो की घोषणा की गईं है। इसी क्रम में भाजपा […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने बुलेट सवार युवक से लूट का खुलासा कर तीन सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर।  सिडकुल की कंपनी से घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट करने और उसकी बुलेट मोटरसाइकिल, नकदी व एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार केतहत कार्रवाई करते हुए ट्रांजिटकैंप थाना पुलिस ने वारदात […]

Read More