नैनीताल। डॉ मंजुनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल के चीना पीक (जंगल क्षेत्र) से लापता हुए युवक अर्णव कुमार सिंह (उर्फ प्रिंस कुमार) की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वैड और ड्रोन टीमों द्वारा बड़े पैमाने पर संयुक्त रेस्क्यू व कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन एवं अंजना नेगी सीओ नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार चीना पीक के दुर्गम व घने जंगलों में गहन छानबीन (कॉम्बिंग) की जा रही हैं।
ज्ञात हो कि गुमशुदा अर्णव कुमार सिंह अपने साथियों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। दिनांक 06.11.2026 को चीना पीक घूमने के दौरान शाम लगभग 5:00 बजे से वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना के बाद से ही दिनेश जोशी एसएसआई मल्लीताल व थाना पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमें क्षेत्र को खंगालने में जुटी हुई हैं। सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
नैनीताल पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि यदि किसी भी व्यक्ति को लापता युवक अर्णव कुमार सिंह के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचित करने का कष्ट करें:
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। यहां छोई के किशनपुर क्षेत्र में देर रात एक 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता गदरपुर। यहां ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में एनएच-74 पर बलखेड़ा मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर पर बने अवैध कट से अचानक बाइक सामने आने के कारण कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता गंगोत्री धाम।उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार, 10 नवंबर 2026को अन्नकूट पर्व एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। दोपहर 12 […]