गदरपुर में अवैध कट बना जानलेवा, कार-बाइक की भीषण भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

गदरपुर। यहां ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में एनएच-74 पर बलखेड़ा मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर पर बने अवैध कट से अचानक बाइक सामने आने के कारण कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार लोग भी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी  

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित सुभाष नगर निवासी विनीत कुमार अपनी कार (UK 08 BJ 0615) से पत्नी गौरी, बहन जागृति और बुआ गीता के साथ बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बलखेड़ा मोड़ के पास डिवाइडर पर बने अवैध कट से अचानक बाइक (UP 22 AB 2963) सामने आ गई। कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान : 13 घोषणाओं से कर्मचारी, किसान और राज्य आंदोलनकारियों को सौगात  

हादसे में बाइक सवार रामपुर जिले के हाजीनगर क्षेत्र के निवासी चुन्नीलाल (52) और उनके ममेरे भाई भोला (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चुन्नीलाल अपनी दो बेटियों की शादी के कार्ड बांटने के लिए गदरपुर आए थे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चुन्नीलाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें हल्द्वानी लेजाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं भोला की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नहीं रहे यूकेडी के वरिष्ठ नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल : उत्तराखंड ने खोया अनुभवी राजनीतिक व्यक्तित्व

सूचना मिलने पर कोतवाली गदरपुर के एसआई संजय बोरा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

डिवाइडर पर बने अवैध कट के कारण हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अवैध कटों पर कार्रवाई की जरूरत को उजागर किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report another critically injured.  उत्तराखण्ड न्यूज Car-Motorcycle Collision Devbhoomi News Gadarpur news Hindi News Illegal opening in road divider proves fatal in Gadarpur; one dead and another critically injured following a violent collision between a car and a motorcycle. Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad one dead Road Accident एक की मौत कार-बाइक की भिड़ंत गदरपुर न्यूज दूसरा गंभीर सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

छह माह के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट : जयकारों के बीच मुखबा रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    गंगोत्री धाम।उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार, 10 नवंबर 2026को अन्नकूट पर्व एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। दोपहर 12 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखे का धमाका बना मौत की वजह : धातु का टुकड़ा गले में घुसने से पीएसी रिक्रूट की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। दीपावली पर आतिशबाजी का शौक 46वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण ले रहे 25 वर्षीय रिक्रूट विष्णु की जान ले गया। रविवार सुबह वाहिनी परिसर में पटाखे से हुए विस्फोट के दौरान धातु के कप का टुकड़ा उसके गले में जा लगा। गंभीर हालत में उसे […]

Read More
उत्तराखण्ड

नशे की लत ने उजाड़ा परिवार: भांजे को बचाने पहुंचे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में नशे के आदी एक युवक ने अपने ही पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पिता अपने भांजे को बेटे के हमले से बचाने पहुंचे थे। इसी दौरान पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने […]

Read More