देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे गिरधारी लाल साहू को उत्तराखंड पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह झांसी से गोरखपुर होते हुए नेपाल भागने की फिराक में था।
गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। मंत्री रेखा आर्या की शिकायत पर देहरादून की कैंट कोतवाली में उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी टीम का नेतृत्व जया बलूनी कर रही हैं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपनी शिकायत में पति गिरधारी लाल साहू पर मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, जान से मारने की धमकी देने व हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि गिरधारी लाल साहू ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर उनसे विवाह किया। इसके अलावा कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए उन्हें कंपनियों के निदेशक पद से हटाने का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस इन सभी आरोपों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, एसआईटी ने पूछताछ के लिए गिरधारी लाल साहू को तीन बार नोटिस जारी किए थे,लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए। इसके बाद एसआईटी ने न्यायालय से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया था। उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी थी। वहीं, हाईकोर्ट ने भी उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द करने से इनकार कर दिया था।
गिरफ्तारी के बाद अब एसआईटी इस पूरे मामले में आगे की जांच और पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि एसआईटी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा करेगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से नैनीताल सहित पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. नारायण सिंह […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के तहत विभिन्न विभागों में कुल 54 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता लालकुआं। नगर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए नगर पंचायत ने कई बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी है। साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में करीब 4.25 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। वहीं, ग्रीन पार्क के समीप […]