राज्योत्सव के मंच से अमित शाह का चुनावी शंखनाद : कांग्रेस पर बरसे, 2027 में भाजपा सरकार का दावा 

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (आज) देहरादून में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। राज्योत्सव अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया और उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया। इस दौरान 1475 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं उत्तराखंड राज्य के निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग अलग राज्य के लिए वर्षों तक संघर्ष करते रहे। राज्य आंदोलन के दौरान हुए अत्याचारों और रामपुर तिराहा कांड का उल्लेख करते हुए आंदोलनकारियों को नमन किया। शाह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर राज्य आंदोलन के दौरान युवाओं पर अत्याचार करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में विवाद फिर सिर पर रॉड से दो वार और नदी में ठिकाने लगाया शव... अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा 

जनसभा में अमित शाह ने उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि यहां से राहुल गांधी तक आवाज पहुंचनी चाहिए कि उत्तराखंड में इस बार भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने विजय संकल्प के साथ जय श्रीराम के नारे भी लगवाए।

यह भी पढ़ें 👉  केदारताल ट्रेक हादसा: दो और ट्रेकरों के शव बरामद, मृतकों की संख्या चार पहुंची, चार अब भी लापता

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर अमित शाह को गंगाजल भेंट किया। कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस के नेता भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यहां छात्रों की गूंज नहीं, बल्कि झूठ की गूंज का कार्यक्रम किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  14 दिन से लापता वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव मिला गोमती नदी किनारे, दो संदिग्ध हिरासत में

धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सख्त नकलरोधी कानून लागू कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है, जिससे सभी को समान शिक्षा के अवसर मिल सकें।

अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दोषियों को सजा दिलाई है, जबकि कांग्रेस इस मामले को लेकर जनता के बीच गलत प्रचार कर रही है। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचारों और जेनी जैसे मामलों को भूलने का आरोप भी लगाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 2027 में फिर से कमल खिलने का दावा 26th State Foundation Day event 26वें राज्योत्सव का मंच Amit Shah sounds the election bugle from the State Foundation Day stage: Lashes out at the Congress Amit Shah’s election clarion call and a confident assertion that the ‘lotus’ (BJP symbol) will bloom again in 2027. उत्तराखण्ड न्यूज dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad predicts a BJP government in 2027; Uttarakhand News sharp attacks on the Congress अमित शाह का चुनावी शंखनाद कांग्रेस पर जमकर निशाना देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

कुलपति नियुक्ति पर UGC नियमों के उल्लंघन का आरोप, चयन प्रक्रिया निरस्त कर नए सिरे से नियुक्ति की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी । नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड एकता मंच के संगठन प्रभारी डॉक्टर विक्रम सिंह माहोड़ी ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौ‌द्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति की नियुक्ति के लिए अपनाई गई चयन प्रक्रिया में वांछित नियमों का […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूल में बच्चों से कथित मारपीट का मामला: बाल अधिकार आयोग सख्त,10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज डालकन्या भोलापुर में बच्चों के साथ कथित मारपीट और धरना-प्रदर्शन के मामले को बाल संरक्षण अधिकार आयोग उत्तराखंड ने गंभीरता से लिया है। प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों और वीडियो के साथ ही आयोग को मिली शिकायतों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लालकुआं दुग्ध संघ ने प्रदेश में लहराया परचम : मुकेश बोरा के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बना सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। दुग्ध उत्पादन एवं सहकारिता के क्षेत्र में नैनीताल जनपद के लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने प्रदेशभर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। बेहतर कार्यप्रणाली, दुग्ध उपार्जन और उपलब्धियों के दमपर लालकुआं दुग्ध संघ को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तराखंड का […]

Read More