हल्द्वानी।उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने के साथ ही विधायक पद की दावेदारी को पार्टी में सक्रिय कार्यकर्त्ता खुल कर सामने आने लगे है। इसी क्रम हल्द्वानी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुबानन्द जोशी ने भी आज प्रेस के माध्यम से अपनी दावेदारी पेश की है।
कौस्तुबानन्द जोशी का कहना है कि उन्होंने अपनी दावेदारी पार्टी संगठन के सामने रख दी है और इस संबंध में प्रभारी मंत्री को भी अवगत करा दिया है। जोशी इससे पहले नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए भी टिकट की दावेदारी कर चुके हैं, लेकिन उस समय हल्द्वानी महापौर की सीट सुरक्षित होने के चलते उन्हें मौका नहीं मिल सका।
बताते चलें कि कौस्तुबानन्द जोशी ‘हल्द्वानी के मन की बात’ अभियान के जरिए शहर के लोगों के बीच पहुंचकर विकास से जुड़ी उनकी अपेक्षाएं और सुझाव जान रहे हैं। ‘हल्द्वानी के मन की बात’ अभियान के माध्यम से कौस्तुबानन्द जोशी का स्पष्ट संदेश है कि यदि पार्टी संगठन उन्हें विधानसभा चुनाव में मौका देता है तो वह हल्द्वानी को एक नए और विकसित शहर के रूप में स्थापित करने के लिए काम करेंगे।
समसामयिक और सामाजिक मुद्दों पर पूरी स्टोरी, वीडियो एवं सटीक एवं बेबाक खबरों के लिए हमारे YouTube News Channel “खबर सच है” @khabarsachhaiofficial को फॉलो और सब्सक्राइब करें।
आपकी नजर में इस विषय पर क्या राय है? अपनी बात कमेंट के माध्यम से जरूर साझा करें। आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून । यहां बुधवार (आज) देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया।कार के पूरी तरह ट्रक के नीचे दबने से उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। संघ की ओर से क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर एवं यूनिवर्सिटी फेयर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों, करियर की संभावनाओं तथा भविष्य के लिए सही शैक्षणिक संस्थान और […]