एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालें 15 मॉडिफाइड वाहन सीज़, साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाए

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई का अभियान चलाया जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में संजीत राठौर, प्रभारी चौकी हीरानगर एवं पुलिस टीम द्वारा हीरानगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई।  
 
चेकिंग के दौरान सड़कों पर मॉडिफाइड ‘रेट्रो साइलेंसर’ और अत्यधिक तेज ध्वनि वाले मॉडिफाइड हॉर्न लगाकर घूम रहे वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।  
 
चेकिंग के दौरान यातायात नियम का उल्लंघन में पाए गए लगभग 15 साइलेंसर-मॉडिफाइड वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज़ किया गया।  
 
सीज़ किए गए वाहनों से तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड ‘रेट्रो साइलेंसर’ व तेज आवाज वाले हॉर्न उतरवाकर पुलिस कब्जे में लिए गए। इसके साथ ही वाहनों में से प्रेशर हॉर्न भी निकलवाए गए।
 
जनता व राहगीरो की सुविधा वाहनों में कंपनी निर्मित सामान्य ध्वनि वाले साइलेंसर लगवाए गए, जिसके बाद ही नियमानुसार वाहनों को सुपुर्द/अवमुक्त किया गया। 
नैनीताल पुलिस की अपील –
वाहन चालकों से अपील है कि वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करे। यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शक्तिफार्म में आज से तीन दिवसीय आंचल डेयरी मेला शुरू, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 15 modified vehicles causing noise pollution have been seized; their silencers and pressure horns have been removed. Uttarakhand News 15 modified vehicles causing noise pollution seized.    उत्तराखण्ड न्यूज Acting on strict instructions from the SSP of Nainital crime news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Strict instructions from SSP Nainital एसएसपी नैनीताल के सख़्त निर्देश क्राइम न्यूज ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालें 15 मॉडिफाइड वाहन सीज़ हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

सड़क निर्माण में देरी पर भड़कीं पार्षद प्रीति आर्या, PWD कार्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। छह माह पूर्व बजट उपलब्ध होने के बावजूद राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 12 में बदहाल सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से नाराज पार्षद प्रीति आर्या ने स्थानीय लोगों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभागीय कार्यप्रणाली पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले बाजार की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग : व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बाजार से अतिक्रमण हटाने, घुमंतू ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अतिरिक्त पार्किंग उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।   व्यापारियों […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानियत को शर्मसार करने वाली दरिंदगी : आठ महीने की गर्भवती हुई बेसहारा युवती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जनपद के रामनगर में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ और बेसहारा युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। करीब 25 वर्षीय युवती आठ माह की गर्भवती मिली है। युवती ने सामाजिक कार्यकर्ता को बताया कि होली के आसपास रामनगर क्षेत्र […]

Read More