शराब के नशे में विवाद फिर सिर पर रॉड से दो वार और नदी में ठिकाने लगाया शव… अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा 

ख़बर शेयर करें -
  
 
खबर सच है संवाददाता 
 

बागेश्वर।17 दिन से लापता अधिवक्ता एवं पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार की गुमशुदगी का मामला आखिरकार हत्या में तब्दील हो गया। बागेश्वर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन नवंबर की शाम धीरेंद्र का शव गोमती नदी के किनारे से बरामद किया। शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था। हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड और शव ठिकाने लगाने में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को नंदी परिहार पत्नी गोविंद सिंह निवासी तल्ली बाजार, बागनाथ वार्ड ने अपने पुत्र धीरेंद्र परिहार उर्फ कक्कू (35) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा 17 अक्टूबर की शाम बागेश्वर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालें 15 मॉडिफाइड वाहन सीज़, साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाए

जांच के दौरान पुलिस ने गुमशुदा की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मोबाइल सर्विलांस की मदद ली। इस दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आया, जिसकी जानकारी जुटाने पर उसका संबंध लता भंडारी निवासी मुनस्यारीखेत, बागेश्वर से मिला। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने घटना के संबंध में अहम जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात धीरेंद्र अत्यधिक शराब के नशे में उसके घर पहुंचा था। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि धीरेंद्र के जबरदस्ती करने पर महिला ने गुस्से में घर में रखी लोहे की रॉड से उसके सिर पर दो वार कर दिए। इससे धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद महिला ने शव को घर में चारपाई के नीचे छिपा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

अगले दिन 18 अक्टूबर की सुबह महिला ने अपने भाई त्रिभुवन सिंह बिष्ट उर्फ बबलू को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। रात में त्रिभुवन कार लेकर महिला के घर पहुंचा। दोनों ने शव को कार की पिछली सीट पर रखा और बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर धुनाई बैंड के पास से नदी में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  खूनी रिश्ते : भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या  

महिला और उसके भाई की निशानदेही पर पुलिस ने तीन नवंबर की शाम नदी के किनारे से शव बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और शव ले जाने में इस्तेमाल कार भी कब्जे में ले ली है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल उपाध्याय ने मामले में मुकदमे को हत्या और साक्ष्य मिटाने समेत अन्य धाराओं में तरमीम करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी लता भंडारी (42), पत्नी स्व. मोहित भंडारी, निवासी नुमाईखेत, बागेश्वर व त्रिभुवन सिंह बिष्ट उर्फ बबलू (39), पुत्र मदन सिंह बिष्ट, निवासी कठायतबाड़ा, बागेश्वर को गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report A dispute while under the influence of alcohol Advocate Murder Case and the disposal of the body in a river—a sensational revelation in the murder case of an advocate. Uttarakhand News bageshwar news Body disposed of in a river after the murder.     उत्तराखण्ड न्यूज crime news Devbhoomi News Dispute under the influence of alcohol followed by two blows to the head with a metal rod Hindi News Murder committed by striking the head with a rod News from the hills News From the Pahad अधिवक्ता हत्याकांड क्राइम न्यूज बागेश्वर न्यूज शराब के नशे में विवाद सिर पर रॉड मार करी हत्या हत्या के बाद  नदी में ठिकाने लगाया शव

More Stories

उत्तराखण्ड

फायर एनओसी के नाम पर 6 हजार की रिश्वत लेता अग्निशमन अधिकारी सतर्कता विभाग की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून/कोटद्वार। सतर्कता विभाग ने होटल की फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपी अग्निशमन अधिकारी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला पौड़ी गढ़वाल जिले के पर्यटन स्थल लैंसडाउन स्थित एक होटल की फायर एनओसी से जुड़ा […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारताल ट्रेक हादसा: दो और ट्रेकरों के शव बरामद, मृतकों की संख्या चार पहुंची, चार अब भी लापता

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उत्तरकाशी। यहा केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकरों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के दौरान बुधवार सुबह दो और शव बरामद हुए। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है, जबकि स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा समेत चार अन्य की तलाश अभी जारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

14 दिन से लापता वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव मिला गोमती नदी किनारे, दो संदिग्ध हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। 17 अक्टूबर से लापता चल रहे वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व ग्राम प्रधान धीरेंद्र परिहार का शव गोमती नदी के किनारे बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए गए दो संदिग्धों की निशानदेही पर शव बरामद किया। इनमें एक महिला भी शामिल […]

Read More