एक पल में उजड़ गया परिवार : ट्रक के नीचे कार के दबने से मां-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून । यहां बुधवार (आज) देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया।कार के पूरी तरह ट्रक के नीचे दबने से उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक छह वर्षीय बच्चा घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसा सहारनपुर निवासी कपूर परिवार सहारनपुर से देहरादून आ रहा था। परिवार का देहरादून में भी घर है।मोहब्बेवाला के पास पहुंचते ही यूरिया से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी कार पर पलट गया।हादसे में मिश्रेष कपूर (38) उनकी पत्नी निशा आनंद कपूर (38), मां किरण कपूर (63) और कार चालक नीरज की मौत हो गई। वहीं, छह वर्षीय पुत्र माहेर कपूर घायल हो गया, जिसे सकुशल बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  फायर एनओसी के नाम पर 6 हजार की रिश्वत लेता अग्निशमन अधिकारी सतर्कता विभाग की गिरफ्त में 

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। कार ट्रक के नीचे बुरी तरह दब जाने के कारण उसमें फंसे लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बचाव दल ने कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। ट्रक में यूरिया के कट्टे भरे हुए थे। भारी ट्रक को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई,लेकिन शुरुआती प्रयासों में क्रेन भी ट्रक को हिला नहीं सकी।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल में भव्य करियर एवं यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन, कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को देश प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से मिला सीधा मार्गदर्शन

हादसे के कारण देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं।एक लेन पर जाम डाट काली मंदिर तक पहुंच गया। मौके पर भारी भीड़ जुटने से भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य के साथ यातायात सुचारू कराने की कार्रवाई की। ट्रक से यूरिया के कट्टे हटाने और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात सामान्य कराया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report car crushed under a truck dehradun news Devbhoomi News die a tragic death after their car gets crushed under a truck; Uttarakhand News Family devastated in an instant: Four people Hindi News including a mother and a wife including a mother and a wife.     उत्तराखण्ड न्यूज News from the hills News From the Pahad Road Accident tragic death of four ट्रक के नीचे दबी कार देहरादून न्यूज मां-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता के पशुपालकों को 42.46 लाख का बोनस, त्योहारों से पहले दुग्ध संघ ने दी बड़ी सौगात 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। संघ की ओर से क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में भव्य करियर एवं यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन, कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को देश प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से मिला सीधा मार्गदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर एवं यूनिवर्सिटी फेयर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों, करियर की संभावनाओं तथा भविष्य के लिए सही शैक्षणिक संस्थान और […]

Read More
उत्तराखण्ड

शराब के नशे में विवाद फिर सिर पर रॉड से दो वार और नदी में ठिकाने लगाया शव… अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    बागेश्वर।17 दिन से लापता अधिवक्ता एवं पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार की गुमशुदगी का मामला आखिरकार हत्या में तब्दील हो गया। बागेश्वर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। […]

Read More