सरकारी नौकरी का बड़ा मौका : उत्तराखंड में नायब तहसीलदार समेत 54 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर अंतिम तिथि

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के तहत विभिन्न विभागों में कुल 54 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन छह नवंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 26 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि तक ही निर्धारित परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा।

 
इस भर्ती के माध्यम से राजस्व, आबकारी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, पंचायती राज तथा गन्ना एवं चीनी उद्योग सहित विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। अलग-अलग विभागों में पदों का निर्धारण किया गया है, जिसमें नायब तहसीलदार से लेकर आबकारी निरीक्षक और पूर्ति निरीक्षक जैसे पद शामिल हैं।
 
किस विभाग में कितने पदों पर होगी भर्ती?
 
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के 13 पदों पर भर्ती की जाएगी। आबकारी विभाग में आबकारी निरीक्षक के चार पद निर्धारित किए गए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में पूर्ति निरीक्षक के दो और विपणन निरीक्षक के 20 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
 
इसके अलावा श्रम विभाग में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पांच पद, पंचायती राज विभाग में कर अधिकारी (जिला पंचायत) के पांच पद शामिल हैं। वहीं गन्ना एवं चीनी उद्योग विभाग में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक का एक और गन्ना विकास निरीक्षक के चार पदों पर भर्ती की जाएगी।
 
तीन दिसंबर से आवेदन में कर सकेंगे संशोधन
 
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में त्रुटियों को सुधारने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए तीन दिसंबर से 12 दिसंबर 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया अनुसार अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
 
आयोग की वेबसाइट पर करें आवेदन
 
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आयोग की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति को ध्यानपूर्वक पढ़लें और पदों से संबंधित पात्रता, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य शर्तों की जानकारी प्राप्त लें।
 
इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 54 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी Devbhoomi News Government Job haridwar news Hindi News in Uttarakhand; application deadline is November 26. Uttarakhand News including Naib Tehsildar Lower Subordinate Services Examination-2026; notification issued for direct recruitment to 54 posts.  उत्तराखण्ड न्यूज Major opportunity for a government job: Recruitment for 54 posts News from the hills News From the Pahad अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 सरकारी नौकरी हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

लालकुआं को बड़ी सौगात: 4.25 करोड़ से बनेगा मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल को भी मंजूरी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। नगर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए नगर पंचायत ने कई बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी है। साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में करीब 4.25 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। वहीं, ग्रीन पार्क के समीप […]

Read More
उत्तराखण्ड

अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एयरपोर्ट कूच 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एवं अंकिता के माता-पिता को दिल्ली में पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। काले गुब्बारे लेकर देहरादून एयरपोर्ट की ओर कूच कर रहे कांग्रेस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा : पार्षद पति समेत आठ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां पुलिस ने भरत विहार क्षेत्र में एक फ्लैट में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पार्षद पति समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 208 ताश के पत्ते और लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी यशपाल […]

Read More