खबर सच है संवाददाता
हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र में गौला बाईपास रोड स्थित गौला पार्किंग के निकट रविवार सुबह कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 और 13 वर्ष के दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार (आज) सुबह करीब 10 बजे कार संख्या UK 04 K 3159 और ई-रिक्शा संख्या UK 04 TB 5536 गौला पुल से नीचे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गौला पार्किंग के सामने दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार चारों लोग घायल हो गए।
हादसे में घायल लोगो में ई-रिक्शा चालक पूरन जोशी (26) पुत्र गंगादत्त जोशी निवासी पूर्वी खेड़ा, गौलापार, विद्या पलड़िया (58) पत्नी गंगादत्त पलड़िया निवासी अमृतपुर तथा भावेश (13) और वेद (6) पुत्र जगदीश चंद्र निवासी पूर्वी खेड़ा, गौलापार सम्मिलित है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरिक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।




