खबर सच है संवाददाता
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार (आज) नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पिथौरागढ़ के हड़खोला हेलीपैड से रवाना होकर शाम 4:45 बजे गौलापार हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वह काठगोदाम स्थित राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस गौलापार जाएंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 6:45बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे चुका है।




