उक्रांद ने नैनीताल में फूंकी संगठन विस्तार की नई ऊर्जा, बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा दल का दामन

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने नैनीताल जिले में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को संकल्प बैंक्वेट हॉल, पीलीकोठी, मुखानी, हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
 
बैठक में दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहन काण्डपाल, युवा प्रकोष्ठ के कुमाऊं प्रभारी गौरव जोशी एवं USF के केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन पदाधिकारियों के नेतृत्व और सक्रिय प्रयासों से संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को गति मिली। 
 
बैठक के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा एवं उत्तराखंड के हितों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में युवाओं और नए साथियों ने दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन को नई मजबूती प्रदान करते हुए महत्वपूर्ण सांगठनिक नियुक्तियों की घोषणा भी की गई।
 
संगठन में अपने साथियों के साथ शामिल हुईं एडवोकेट बसंती बिष्ट को नैनीताल जिले के महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए मोहित सदाना को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त एडवोकेट प्रियंका जोशी को नैनीताल जिले के विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इन नियुक्तियों से संगठन में महिला, युवा एवं विधिक क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
 
इस अवसर पर गोपाल कार्की ने भी अपने अनेक साथियों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण कर दल के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त किया। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं के दल से जुड़ने पर पार्टी पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।दल की ओर से गोपाल कार्की को शीघ्र ही संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।
 
 
इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से एडवोकेट बसंती बिष्ट, एडवोकेट प्रियंका जोशी, सीए अमन साह, शंकर रौतेला, नीतीश वोरा, रेखा बोरा, विश्वजीत बिष्ट, प्रमोद पड़लिया, मनुवंश रेकवाल, गौरव जोशी, पीयूष जोशी, चंद्र प्रकाश उप्रेती, मनीष नेगी, हिमांशु बिष्ट, आदित्य रेकवाल, अर्जुन सिंह, जगदीश पाठक, अमित बोरा,हरीश बगड़वाल, गौरव मेहरा, करन नेगी, सीखू टम्टा, नमन गोस्वामी, कमल सिंह, संग्राम सिंह रावत, वंश पतलिया, दीपेश जलाल, राम सिंह बिष्ट एवं राहुल नेगी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
 
वही गोपाल कार्की के नेतृत्व में योगेश बिष्ट, राहुल नेगी, पीयूष सांगा, शुभम रावत, हर्षित तिवाड़ी, गंगा सिंह बिष्ट, कार्तिक नेगी, कमल पांडे, सौरभ शर्मा, प्रमोद बिष्ट, जीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अभय मेहरा, मोनू बिष्ट, मनमोहन बिष्ट, जीवन सिंह बिष्ट, हेमंत नेगी, हरिश सिंह मेहता, राहुल जीना, संदीप सिंह बोरा एवं नीरज कार्की सहित अनेक युवाओं ने दल की सदस्यता ग्रहण की।
 
वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति बैठक में यूकेडी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, विजया ध्यानी, तारा सिंह नेगी (प्रत्याशी कालाढूँगी), मदन सिंह मेर, एसएस नेगी, गोविन्द सिंह ग़स्याल, राजीव लोचन, भुवन सिंह बिष्ट, उत्तम बिष्ट, अशोक सिंह बोहरा, रवि वोरा,पुष्कर बिष्ट,चंदन बिष्ट, हरिओम शास्त्री, नंदन सिंह जग्गी, हेमंत साह, सूरज पांडे, जितेंद्र रौतेला, बृजमोहन सिजवाली, वरुण एवं कुलदीप सिंह बोरा,ज्योति दानु(केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष USF),करण मेहता (केंद्रीय उपाध्यक्ष USF), वरुण चंदोला (युवा प्रत्याशी कपकोट), महेंद्र पाल (जिला संगठन मंत्री युवा उक्रांद), आयुष रावत (केंद्रीय मीडिया प्रभारी युवा उक्रांद), मोहित कांडपाल (जिला उपाध्यक्ष युवा उक्रांद काशीपुर), प्रदीप मंदोलीया (युवा प्रत्याशी काशीपुर), गंगा सिंह मेहरा (केंद्रीय सचिव), निर्मल सिंह साही (कुमाऊँ सह प्रभारी), मोहित सदाना (जिलाध्यक्ष नैनीताल), CA अमन साह (जिला कोषाध्यक्ष नैनीताल), पंकज कार्की (जिला सचिव नैनीताल), संदीप बिष्ट उर्फ सैंडी भाई (जिला कार्यकारी अध्यक्ष काशीपुर), ईश्वर सिंह दानू (जिला कार्यकारी अध्यक्ष यू एस नगर), सूरज मनराल (जिला उपाध्यक्ष नैनीताल) सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश के मूल निवासियों, युवाओं, महिलाओं और उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई और अधिक मजबूती से लड़ेगा। नए साथियों के जुड़ने और संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से नैनीताल जिले में दल का जनाधार बढ़ेगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क विस्तार और दल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Haldwani News: UKD demonstrates its strength in Haldwani as the party expands.  उत्तराखण्ड न्यूज Hindi News News from the hills News From the Pahad UKD injects new energy into organizational expansion in Nainital; a large number of youths join the party. Uttarakhand News युकेडी का हुआ विस्तार हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी में उक्रांद का शक्ति प्रदर्शन

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; अब बढ़ेगी ठंड 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम के करवट लेते ही रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब सहित प्रदेश की ऊंची पर्वतीय चोटियों पर बर्फबारी के साथ निचले इलाकों में तेज हवाएं चलने लगी, वहीं देहरादून और मसूरी के कुछ हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया।हालांकि मौसम विज्ञान […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, ट्रांजिट कैंप कोतवाल समेत चार अधिकारियों के तबादले 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तबादलों का दौर तेज हो गया है। इस बार पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के चार अधिकारियों के स्थानांतरण किए […]

Read More
उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान : विधायक सुमित हृदयेश ने घेरा भाजपा सरकार को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण और जनभागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आज नारीमन चौराहा, काठगोदाम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, काठगोदाम एवं हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का विधिवत शुभारंभ हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने […]

Read More