नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल : सरकार के खिलाफ निकाला विरोध मार्च 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर आरोपों को लेकर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व एवं विधायक सुमित हृदयेश और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने, पीड़िता को सुरक्षा देने तथा दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग उठाई।

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों में भाजपा और उसके छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े लोगों के नाम सामने आने से मामला गंभीर हो गया है। आरोप लगाया कि महिला सुरक्षा के दावे करने वाली भाजपा सरकार इस मामले में अपनी जवाबदेही से बचती नजर आ रही है। कहा कि किसीभी आरोपी को राजनीतिक या संगठनात्मक संबंधों के आधार पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए और जांच को प्रभावित करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान : विधायक सुमित हृदयेश ने घेरा भाजपा सरकार को  

सुमित हृदयेश ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक लगाना सरकार की संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है।  मांग की कि जांच बिनाकिसी राजनीतिक दबाव के समयबद्ध तरीके से पूरी कीजाए व पीड़िता तथा उसके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़िता की पहचान और गरिमा की रक्षा की जाए।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के साथ हो रही आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। सरकार को महिला सम्मान और सुरक्षा के दावों के अनुरूप गंभीर मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।उन्होंने कहा कांग्रेस महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, ट्रांजिट कैंप कोतवाल समेत चार अधिकारियों के तबादले 

तो वहीं उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा। विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग भी की।

राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने हल्द्वानी के मामले की निष्पक्ष जांच, महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध गंभीर अपराधों में दोष सिद्ध होने पर कठोर कानूनी कार्रवाई तथा महिला सुरक्षा के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने की मांगकी।इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, महिला हेल्पलाइन और महिला थानों को प्रभावी बनाने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग भी की गई। कांग्रेस ने पीड़िताओं और उनके परिवारों को दबाव और धमकियों से बचाने की भी मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन 2027: भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी, हारी हुई 23 सीटों पर रहेगा खास फोकस

विरोध मार्च में हेमंत बगड़वाल, हरीश पनेरू, मलय बिष्ट, गिरीश पांडे, दीप पाठक, प्रकाश पांडे, एनबी गुणवंत, सुहैल सिद्दीकी, विशाल भोजक, शोभा बिष्ट, मधु सांगुड़ी, हिमांशु जोशी, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, जीवन कार्की, पार्षद नीमा भट्ट, जया कर्नाटक, विमला सांगुड़ी, खष्टी बिष्ट, निर्मला जोशी, राजो टंडन, भगवती जोशी, शकुंतला देवी, सीमा भटनागर, रजनी, पुष्पा सम्मल, मंजू दानू सहित विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress launches a strong protest over allegations of the gang-rape of a minor; holds a protest march against the government. Uttarakhand News Congress Party News; Congress stages a massive demonstration over the gang-rape of a minor. उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad कांग्रेस पार्टी न्यूज किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामला हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

“प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग फॉर एकेडमिक सपोर्ट” विषय पर चार दिवसीय आवासीय राज्य कार्यशाला का भीमताल में शुभारंभ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    भीमताल। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड द्वारा स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के सहयोग से डायट भीमताल में “प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग फॉर एकेडमिक सपोर्ट” विषय पर चार दिवसीय (16 से 19 नवंबर) आवासीय राज्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिसमें कुमाऊँ मंडल के […]

Read More
उत्तराखण्ड

मिशन 2027: भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी, हारी हुई 23 सीटों पर रहेगा खास फोकस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लगातार सत्ता में वापसी के साथ इस बार पहले से बड़ी जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ भाजपा द्वारा संगठन को सक्रिय करने और चुनावी […]

Read More
उत्तराखण्ड

खनन गतिविधियों पर अब वैज्ञानिक निगरानी, बागेश्वर-पिथौरागढ़-चमोली में लगेंगे 8 मॉनिटरिंग स्टेशन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून।उत्तराखंड के खनन प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों में अब खनन गतिविधियों से होने वाले भूगर्भीय प्रभावों और संभावित भूकंपीय हलचलों पर आधुनिक तकनीक से नजर रखी जाएगी। राज्य सरकार ने बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में माइक्रो-अर्थक्वेक मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके […]

Read More