भीमताल। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड द्वारा स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के सहयोग से डायट भीमताल में “प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग फॉर एकेडमिक सपोर्ट” विषय पर चार दिवसीय (16 से 19 नवंबर) आवासीय राज्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिसमें कुमाऊँ मंडल के सभी जनपदों के डायट प्रवक्ता, बीआरपी एवं सीआरपी प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यशाला में प्रतिभागी योग्यता-आधारित शिक्षण एवं मूल्यांकन (CBL व CBA), पीएमआई (PMI) फ्रेमवर्क से शैक्षिक मॉनिटरिंग टूल्स का सत्यापन, परख (PARAKH) के अनुरूप प्रश्नों की समीक्षा तथा डायट,बीआरसी व सीआरसी की भूमिकाओं के निर्धारण के साथ पीजीआई (PGI)रैंकिंग से जुड़े नेतृत्व कौशल सीखेंगे।उद्देश्य है कि निरीक्षण-आधारित व्यवस्था को सहयोगात्मक शैक्षिक मेंटरिंग में बदला जाए।
कार्यशाला के शुभारंभ पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल सुरेश चंद्र आर्य ने कहा कि योग्यता-आधारित शिक्षा एवं उसका मूल्यांकन आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि परख (PARAKH) राष्ट्रीय सर्वेक्षण में विद्यार्थियों का प्रदर्शन तथा राज्य का पीजीआई (PGI) स्कोर सीधे तौर पर कक्षा-शिक्षण एवं मूल्यांकन की गुणवत्ता पर निर्भर करता है।उन्होंने आह्वान किया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने में बीआरपी एवं सीआरपी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है; वे निरीक्षक नहीं, बल्कि सहयोगी मार्गदर्शक बनकर विद्यालयों व शिक्षकों को सतत सहयोग प्रदान करें। साथ ही कहा कि एससीईआरटी, डायट, जिला प्रशासन एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के आपसी समन्वय से सशक्त एवं एकीकृत सहयोगी व्यवस्था बनाई जा रही है।
उप खंड शिक्षा अधिकारी, रामगढ़ परवीन अज़हर ने कार्यशाला को शिक्षकों के सहयोग व कक्षा-शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में सार्थक पहल बताया। कार्यशाला के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अजय कुमार चौरसिया (राज्य योजना समन्वयक, एससीईआरटी) एवं सह-समन्वयक डॉ राकेश चंद्र गैरोला (प्रवक्ता, एससीईआरटी) ने संयुक्त रूप से कहा कि बीआरपी एवं सीआरपी के लिए योग्यता -आधारित शिक्षण एवं मूल्यांकन (CBL व CBA) की स्पष्ट समझ अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि वे सीधे क्षेत्र में शिक्षकों के साथ कार्य करते हैं। कहा कि यह समझ विकसित होने पर वे एक कुशल मेंटर की भूमिका निभाते हुए मॉनिटरिंग में सामने आने वाली कमियों का प्रभावी समाधान कर सकेंगे, क्योंकि किसी भी नीति की सफलता उसके धरातलीय क्रियान्वयन में निहित है। कार्यशाला में राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA), नई दिल्ली की प्रो.सान्त्वना जी मिश्रा मुख्य संसाधन व्यक्ति (Key Resource Person) के रूप में प्रतिभाग करेंगी। वे 18 एवं 19 नवंबर को योग्यता-आधारित शिक्षा, मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग के नीतिगत परिप्रेक्ष्य (Policy Perspective) पर सत्र लेंगी।
इस दौरान स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन की टीम से निरुपमा शर्मा, संदीप (ऑपरेशन हेड), मोहित शर्मा एवं पंकज तथा प्रतिभागियों में रेखा तिवारी, डॉ हेम जोशी, हेमलता धामी, डॉ अनिल मिश्रा, डॉ. कैलाश चंदोला, राजेश पाठक एवं कंचन आदि उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लगातार सत्ता में वापसी के साथ इस बार पहले से बड़ी जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ भाजपा द्वारा संगठन को सक्रिय करने और चुनावी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून।उत्तराखंड के खनन प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों में अब खनन गतिविधियों से होने वाले भूगर्भीय प्रभावों और संभावित भूकंपीय हलचलों पर आधुनिक तकनीक से नजर रखी जाएगी। राज्य सरकार ने बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में माइक्रो-अर्थक्वेक मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। आरोप […]