रुद्रपुर पहुंची ‘न्याय यात्रा’ : धान खरीद में देरी, अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। अल्मोड़ा से शुरू हुई कांग्रेस की प्रदेशव्यापी ‘न्याय यात्रा’ ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में यात्रा का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने किसानों की धान खरीद में हो रही देरी, खराब फसलों के मुआवजे, पेपर लीक प्रकरण और बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा मोर्चा खोला। 
 
न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता करन माहरा ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार को पूरी तरह ‘किसान विरोधी’ करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने घोषणा की थी कि 1 अक्टूबर से मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी जाएगी,लेकिन 24अक्टूबर बीत जाने के बावजूद कई जगह एक दाना तक नहीं तौला गया है। किसान अपनी उपज लेकर मंडियों और क्रय केंद्रों पर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इसके अलावा बीतेदिनों ओलावृष्टि व बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा भी अब तक काश्तकारों को नहीं मिल सका है, जिससे अन्नदाता गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए करन माहरा ने कहा प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराधों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 
 
अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते उन्होंने आरोप लगाया कि इस जघन्य कांड का मुख्य आरोपी भाजपा से जुड़े पूर्व नेता का बेटा है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अंकिता केस में जिस नेता का नाम कथित तौर पर ‘वीआईपी’ के रूप में सामने आ रहा था, उसे बिना निष्पक्ष जांच कराए सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया। 
 
आरोप लगाया कि संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत मिलने वाले कानूनी संरक्षण का लाभ दिलाकर संबंधित व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, किया जा रहा है, जिसका विरोध सिक्किम की जनता भी कर रही है। कांग्रेस ने उत्तराखंड के विभिन्न भर्ती घोटालों में हाकम सिंह जैसे मुख्य आरोपियों और राष्ट्रीय स्तर पर नीट परीक्षा विवाद व छात्र आत्महत्याओं के मामलों पर भी केंद्र व राज्य सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि न्याय यात्रा के माध्यम से पार्टी किसानों, नौजवानों और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को गांव-गांव और चौपालों तक ले जाएगी।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी गौला फ्लाईओवर पर भीषण हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत के साथ ही एक युवक-युवती गंभीर 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: and recruitment scams. Uttarakhand News Nyay Yatra' reaches Rudrapur: Congress launches attacks over delays in paddy procurement rudrapur news the Ankita murder case udham singh nagar news

More Stories

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां बगवाड़ा मंडी के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन जा रहे दोनों की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि […]

Read More
उत्तराखण्ड

राशन कार्ड धारकों के लिए आखिरी मौका : 15 नवंबर तक कराएं ई-केवाईसी, वरना निरस्त हो सकती है यूनिट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।  जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में […]

Read More