सब्जी की आड़ में नशे का कारोबार : 64.80 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हल्द्वानी में एक युवक को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मंडी क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी के पास से 216 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 64 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान : विधायक सुमित हृदयेश ने घेरा भाजपा सरकार को  

यह कार्रवाई 16 नवंबर को एसओजी और कोतवाली हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने मंडी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेट के पास की। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से स्मैक की बड़ी खेप बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सतीश कुमार (30) पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का काम करता है। अधिक पैसे कमाने के लालच में वह अपने गांव के एक व्यक्ति के कहने पर बुलंदशहर से स्मैक लेकर आया था।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियों में मनमानी पड़ेगी भारी : सड़क जाम और देर रात डीजे पर पुलिस सख्त 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।  मामले की विवेचना कोतवाली हल्द्वानी पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, त्रिशूल होमस्टे सील 

इस कार्रवाई में मंडी चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार, टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार और एसओजी हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा व भानू ओली शामिल रहे। एसएसपी ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए 2,500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 64.80 लाख की स्मैक crime news Devbhoomi News Drug Trafficking Drug trafficking under the guise of a vegetable business: Man arrested with smack worth ₹64.80 lakh; Uttarakhand News Haldwani news Hindi News Man in police custody.  उत्तराखण्ड न्यूज News from the hills News From the Pahad Smack worth ₹64.80 lakh क्राइम न्यूज नशे का कारोबार युवक पुलिस की गिरफ्त में हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

एमबीपीजी कॉलेज : छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक से मारपीट के विरोध में प्राध्यापकों का कार्य बहिष्कार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप और प्राध्यापक के साथ मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को कॉलेज के प्राध्यापकों ने कार्य बहिष्कार किया। प्राध्यापकों ने मामले में निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों की सच्चाई सामने लाने की मांग उठाई। […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत जबकि छह अन्य घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। यहां बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

टिहरी में दर्दनाक हादसा: बस के 100 मीटर नीचे नदी में गिरने से 8 यात्रियों की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे के साथ शुरू हुई। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 यात्री […]

Read More