हल्द्वानी। यहां एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप और प्राध्यापक के साथ मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को कॉलेज के प्राध्यापकों ने कार्य बहिष्कार किया। प्राध्यापकों ने मामले में निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों की सच्चाई सामने लाने की मांग उठाई।
जानकारी के अनुसार एमबीपीजी कॉलेज की बीएससी की एक छात्रा ने प्राध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति (पॉश कमेटी) में शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को मामला सामने आने के बाद छात्रा के सहपाठियों ने कॉलेज परिसर में संबंधित प्राध्यापक को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। छात्रों ने शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर प्राध्यापक को छात्रों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पुलिस आरोपी शिक्षक और छात्रा को कोतवाली ले गई। बताया गया कि शिक्षक की ओर से माफी मांगने के बाद छात्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया। वहीं घटना के विरोध में मंगलवार को कॉलेज के प्राध्यापकों ने कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोप की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच पूरी होने से पहले किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं है। प्राध्यापकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हल्द्वानी में एक युवक को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मंडी क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी के पास से 216 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 64 लाख […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। यहां बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। यह […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे के साथ शुरू हुई। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 यात्री […]