रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां : लालकुआं में कैंटर की टक्कर से दो युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

लालकुआं। बरेली रोड पर रविवार रात पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार दोनों युवक नगला से लालकुआं की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चेक पोस्ट के पास लालकुआं से रुद्रपुर जा रहे कैंटर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी करीब 12 फीट दूर जा गिरी।  हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच), हल्द्वानी पहुंचाया। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़ : पुलिस ने मकान में छापा मार महिला समेत चार लोगो को किया गिरफ्तार 

लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान 21 वर्षीय चेतन बिष्ट पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट, निवासी मानपुर पश्चिम, दौलतपुर, गौलापार और 24 वर्षीय दीक्षित बिष्ट पुत्र किशन सिंह, निवासी भवाली के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  1 नवंबर की दिल्ली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसजन : दीपक राठौड़ 

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। महज तीन दिन में पांच लोगों की जान जाने से सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण होने वाले हादसों पर अंकुश लगाना अब बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की जिद के आगे जिंदगी को दांव पर न लगाएं : कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026 के मंच से एसएसपी की भावुक अपील 

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: collision between a canter truck and a scooter Devbhoomi News Hindi News Khabar Sach Hai riport . lalkuan news News from the hills News From the Pahad Road Accident Speed ​​claims two lives: Two young men killed after being hit by a canter truck in Lalkuan; Uttarakhand News two young men dead.   उत्तराखण्ड न्यूज कैंटर और स्कूटी की टक्कर दो युवकों की मौत लालकुआं न्यूज सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री धामी ने रविवार (आज) निर्माणाधीन अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर पर्यटन सीजन एवं वीकेंड के दौरान लगने वाले जाम से आमजन एवं पर्यटकों को शीघ्र राहत दिलाने के लिए अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

बच्चों की जिद के आगे जिंदगी को दांव पर न लगाएं : कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026 के मंच से एसएसपी की भावुक अपील 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। विगत दिनों हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नाबालिग बच्चों को वाहन देने की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे से आहत नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. […]

Read More
उत्तराखण्ड

चकराता वायरल ऑडियो प्रकरण में बड़ा एक्शन : विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह समेत दो पर मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चकराता/देहरादून । चकराता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। त्यूणी के छुमरी निवासी बालक राम की शिकायत पर पुलिस ने चकराता विधायक […]

Read More