1 नवंबर की दिल्ली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसजन : दीपक राठौड़ 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के नवनियुक्त पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ ने रविवार को हल्द्वानी स्थित होटल सौरभ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।महारैली के उपरांत प्रदेशभर में वोट बचाओ अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना आवश्यक है।
 
दीपक राठौड़ ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान जिन पात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उन्हें दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कांग्रेस द्वारा निर्मित वोट रक्षक पोर्टल के माध्यम से प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (BLA) को पोर्टल के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने और पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में प्रभावी भूमिका निभाई जा सके।
 
उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर चौपालों के माध्यम से कांग्रेस के जमीनी संगठन को मजबूत किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 यानी मिशन 2027 की तैयारियों को गति दी जाएगी। मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं में राहत दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता है।
 
SIR के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम कटना गंभीर चिंता का विषय : सुमित हृदयेश
 
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना आवश्यक है। एक व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों पर नहीं होना चाहिए। विवाह अथवा स्थायी रूप से निवास बदलने की स्थिति में मतदाता का नाम उसके वर्तमान निवास क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए।लेकिन इस प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं कटना चाहिए। कहा कि उत्तराखंड में लगभग 10 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने का विषय गंभीर समीक्षा की मांग करता है। इस पर पारदर्शी तरीके से तथ्यों की जांच होनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोईभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए राहुल गांधी की सराहना भी की।
 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान पर अपनी व्यक्तिगत राय रखते हुए विधायक ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का अपना स्वाभिमान है। प्रदेश के लाखों लोग देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर अपनी मेहनत और प्रतिभा से योगदान दे रहे हैं। किसी भी भारतीय नागरिक को दूसरे प्रदेश में रहने, रोजगार करने के आधार पर घुसपैठिया कहना उचित नहीं है। अखिलेश यादव को अपने बयान का संदर्भ स्पष्ट करना चाहिए। यदि उनके बयान का आशय उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताना था, तो वे इसकी कड़ी निंदा करेंगे। विधायक ने स्पष्ट किया कि इस विषय पर व्यक्त किए गए उनके विचार व्यक्तिगत हैं और इन्हें कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक राय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
 
EVM की विश्वसनीयता पर विधायक ने कहा कि इस विषय पर केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करने के बजाय तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि EVM की तकनीकी जांच प्रतिष्ठित IITसंस्थानों के विशेषज्ञों और स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञों से कराई जाए, ताकि तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो सके।
 
उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र और संविधान सर्वोपरि हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनाव है और जनता के निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए।
 
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और आम नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को जिले से लेकर बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। SIR प्रक्रिया के कारण मतदाता सूची से नाम कटने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पात्र मतदाताओं की सहायता करेंगे। वोट रक्षक पोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं को चिह्नित कर उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए BLAको प्रशिक्षित करना और संगठन के प्रत्येक स्तर पर समन्वय स्थापित करना महत्वपूर्ण है।
 
दोनों नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और किसी भी पात्र मतदाता को मताधिकार से वंचित न रहने देने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
 
प्रेसवार्ता के उपरांत अभियान के नवनियुक्त पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ ने कांग्रेस के विधानसभा प्रभारियों एवं BLA-1 के साथ बैठक की। बैठक में विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे। बैठक में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को प्रभावी बनाने, SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं, वोट रक्षक पोर्टल के उपयोग और BLA को प्रशिक्षण देने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही विधानसभा स्तर पर चौपालों के आयोजन और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए मिशन 2027 की तैयारियों को गति देने पर जोर दिया गया।
 
कांग्रेस नेताओं ने कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाना आवश्यक है। पार्टी इस दिशा में समन्वित प्रयास जारी रखेगी।
 
इस दौरान मुख्य रूप से हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, गणेश उपाध्याय, सतीश नैनवाल, शोभा बिष्ट, भागीरथी बिष्ट,जया पाठक, नरेश अग्रवाल, डॉ. मयंक भट्ट, राम सिंह नगरकोटी,संजय किरोला, बहादुर बिष्ट, दीप चंद्र पाठक, महेश कांडपाल, मोहन बिष्ट, किरण माहरा, इंदर पाल आर्य, बिपिन खोलिया, गिरीश पांडे, गुरजीत सिंह गित्ते, मनोज शर्मा, परिमल रॉय एवं दीपक किरोला, तेज राम आर्य, शंकर कोहली, सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चकराता वायरल ऑडियो प्रकरण में बड़ा एक्शन : विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह समेत दो पर मुकदमा दर्ज   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 1 नवंबर की दिल्ली महारैली Congress members from Uttarakhand will participate in large numbers in the Delhi mega-rally on November 1st: Deepak Rathore — Uttarakhand News Congress Party News Delhi Mega-Rally on November 1st Devbhoomi News Haldwani news Hindi News Khabar Sach Hai riport . Large turnout of Congress members from Uttarakhand Newly appointed observer Deepak Rathore. उत्तराखण्ड न्यूज News from the hills News From the Pahad उत्तराखंड कांग्रेसजनों की होगी बड़ी संख्या कांग्रेस पार्टी न्यूज नवनियुक्त पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

चकराता वायरल ऑडियो प्रकरण में बड़ा एक्शन : विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह समेत दो पर मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चकराता/देहरादून । चकराता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। त्यूणी के छुमरी निवासी बालक राम की शिकायत पर पुलिस ने चकराता विधायक […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार (आज) नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी। यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीकेंड पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस मुस्तैद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा तथा सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।   इस क्रम में एसपी ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश […]

Read More