पंचकेदार के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित, 11 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट होंगे बंद 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

रुद्रप्रयाग। शीतकाल के लिए पंचकेदार मंदिरों के कपाट बंद होने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट 11 नवंबर को भाई दूज के दिन प्रातः 8:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 नवंबर को श्री केदारनाथ की चल-विग्रह डोली केदारनाथ धाम से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु रामपुर पहुंचेगी। 12 नवंबर को रामपुर से प्रातः प्रस्थान कर फाटा, नारायणकोटी होते हुए रात्रि विश्राम श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। अगले दिन 13 नवंबर को चल-विग्रह डोली प्रातः 8:30 बजे प्रस्थान कर अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी तथा पूर्व परंपरा के अनुसार अपने गद्दी स्थल पर विराजमान होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में कांग्रेस नेता की मौत 
तृतीय केदार श्री तुंगनाथ के कपाट 06 नवंबर को बंद होंगे

इसके साथ ही तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आगामी शीतकाल हेतु 06 नवंबर को पूर्व परंपरा के अनुसार बंद कर दिए जाएंगे। भगवान श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली यात्रा तुंगनाथ मंदिर से श्री मक्कूमठ तक के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

मुख्य कार्याधिकारी ने बताया श्री तुंगनाथ की उत्सव डोली यात्रा 06 नवंबर को श्री तुंगनाथ मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु चोपता पहुंचेगी। अगले दिन 07 नवंबर को डोली चोपता से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु भनकुन (गुफा) पहुंचेगी।08 नवंबर को उत्सव डोली भनकुन गुफा से प्रस्थान कर अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मक्कूमठ मंदिर में पहुंचेगी। साथ ही आगामी शीतकाल हेतु भगवान श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट परंपरा के अनुसार बंद कर दिए जाएंगे।शीतकाल के दौरान भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना श्री मक्कूमठ स्थित शीतकालीन गद्दी स्थल पर ही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बाल यौन शोषण का मामला दर्ज : डिजिटल उपकरणों की जांच में मिले अहम साक्ष्य 
श्री मद्महेश्वर के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद 

भगवान श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। श्री मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली 16 नवंबर को मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु अपने प्रथम पड़ाव ग्राम गौंडार पहुंचेगी।17 नवंबर को गौंडार से प्रस्थान कर रात्रिविश्राम हेतु द्वितीय पड़ाव रांसी स्थित राकेश्वरी देवी मंदिर पहुंचेगी तथा 18 नवंबर को यहां से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु ग्राम गिरिया पहुंचेगी। इसके अगले दिन 19 नवंबर को प्रातः प्रस्थान कर अपराह्न पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं द्वारा मद्महेश्वर जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया जाता है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चकराता वायरल ऑडियो प्रकरण में बड़ा एक्शन : विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह समेत दो पर मुकदमा दर्ज   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: closure dates announced.  उत्तराखण्ड न्यूज Dates for the closure of the Panch Kedar shrines have been announced; the doors of Kedarnath Dham will close on November 11. Uttarakhand News Devbhoomi News Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad Panch Kedar shrines rudraprayag news पंचकेदार के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित रूद्रप्रयाग न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

विपक्ष पर किसानों की अनदेखी के आरोप में खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    गैरसैंण। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह बुधवार को सदन में अपना इस्तीफा देंगे। उमेश कुमार ने विपक्ष पर भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर साथ नहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

धामी सरकार का ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश : कुंभ-2027 से जनकल्याण तक विकास पर बड़ा फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। बजट में राजस्व मद के लिए 3,679.86 करोड़ रुपये और पूंजीगत मद के लिए 4,164.32 करोड़ रुपये का प्रावधान किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में कांग्रेस नेता की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां सोमवार देर रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में कांग्रेस नेता की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने […]

Read More