देर रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में कांग्रेस नेता की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। यहां सोमवार देर रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में कांग्रेस नेता की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने बंबाघेर निवासी दीपक मसी (50) पुत्र राम भरोसे को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की जिद के आगे जिंदगी को दांव पर न लगाएं : कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026 के मंच से एसएसपी की भावुक अपील 

जानकारी के अनुसार, दीपक मसी सोमवार रात बाइक से सांवल्दे से रामनगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कानिया निवासी दीपक आर्य स्कूटी पर दिव्या और पूजा के साथ जा रहे थे। इसी बीच दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों पर सवार चारों लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश : कुंभ-2027 से जनकल्याण तक विकास पर बड़ा फोकस 

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल में दीपक मसी को मृत घोषित किए जाने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। वहीं, अन्य घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  1 नवंबर की दिल्ली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसजन : दीपक राठौड़ 

दीपक मसी रामनगर कांग्रेस कमेटी के नगर उपाध्यक्ष थे। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress leader dies in late-night collision between a scooter and a motorcycle; Uttarakhand News Congress leader killed in accident. उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Hindi News Khabar Sach Hai riport . late-night collision between a scooter and a motorcycle News from the hills News From the Pahad ramnagar news Road Accident दुर्घटना में कांग्रेस नेता की मौत देर रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत रामनगर न्यूज सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

धामी सरकार का ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश : कुंभ-2027 से जनकल्याण तक विकास पर बड़ा फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। बजट में राजस्व मद के लिए 3,679.86 करोड़ रुपये और पूंजीगत मद के लिए 4,164.32 करोड़ रुपये का प्रावधान किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर शाम मारुति ईको वैन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    पौड़ी गढ़वाल। यहां धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर जड़ाऊखांद के पास 26 अक्टूबर देर शाम अदालीखाल से धुमाकोट की ओर जा रही एक मारुति ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में बाल यौन शोषण का मामला दर्ज : डिजिटल उपकरणों की जांच में मिले अहम साक्ष्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। साइबर टिपलाइन से मिली 11 शिकायतों के आधार पर नैनीताल पुलिस ने बाल यौन शोषण से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की […]

Read More