देर शाम मारुति ईको वैन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

पौड़ी गढ़वाल। यहां धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर जड़ाऊखांद के पास 26 अक्टूबर देर शाम अदालीखाल से धुमाकोट की ओर जा रही एक मारुति ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चालक सहित एक अन्य घायल हो गए। 

 
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना की सूचना आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही धुमाकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर वाहन में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट ले जाया गया।

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान हीरा सिंह (43) पुत्र जगत सिंह, निवासी ग्राम देवलाड, धुमाकोट, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। वाहन चालक प्रदीप सिंह रावत उर्फ दीपू (38) पुत्र पान सिंह रावत और पंकज (19) पुत्र महिपाल सिंह घायल हुए हैं। दोनों भी ग्राम देवलाड के निवासी हैं। दोनों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट में उपचार किया जा रहा है। 
धुमाकोट के थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि हादसे में घायल अवस्था में तीन लोगों को अस्पताल लाया गया था। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नैनीडांडा भेजा जा रहा है। पुलिस की ओर से पंचायतनामा की कार्रवाई की जाएगी।
 
थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A man died after a Maruti Eeco van went out of control and plunged into a deep gorge late in the evening; Uttarakhand News a Maruti Eeco van fell into a deep ditch Accident News. Late in the evening Devbhoomi News Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad one person died in the accident. उत्तराखण्ड न्यूज Pauri Garhwal News दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत दुर्घटना समाचार देर शाम मारुति ईको वैन के गिरी गहरी खाई में पौड़ी गढ़वाल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में कांग्रेस नेता की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां सोमवार देर रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में कांग्रेस नेता की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में बाल यौन शोषण का मामला दर्ज : डिजिटल उपकरणों की जांच में मिले अहम साक्ष्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। साइबर टिपलाइन से मिली 11 शिकायतों के आधार पर नैनीताल पुलिस ने बाल यौन शोषण से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

पहले धक्का फिर मारपीट… बेसुध साथी को सड़क पर छोड़कर भागे दो युवको का CCTV से खुला राज   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। फुटेज में दो युवक अपने एक साथी को धक्का देकर सड़क किनारे गिराते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे […]

Read More