MBBS दाखिले में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा : बेटियों के एडमिशन के लिए जाली प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में तीन और गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून।उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS  में दाखिला कराने के मामले में SIT ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुजफ्फरनगर निवासी प्रवीण कुमार, हरिद्वार निवासी जगपाल सिंह और बिजनौर निवासी रामपाल सिंह शामिल हैं। आरोप है, तीनों ने अपनी बेटियों को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज कूट रचित तरीके से तैयार कराए थे। मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एसएसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण-1 जया बलूनी के नेतृत्व में गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है। बीती 13 सितंबर को रायपुर और क्लेमेनटाउन थानों में सरकारी पोर्टल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज फर्जी पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पहले धक्का फिर मारपीट… बेसुध साथी को सड़क पर छोड़कर भागे दो युवको का CCTV से खुला राज   

एसआईटी के मुताबिक, पूछताछ में प्रवीण कुमार और जगपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटियों खुशी और स्वाति के एमबीबीएस में दाखिले केलिए पूर्व में गिरफ्तार एजुकेशन कंसल्टेंट रूपेश पंडित से संपर्क किया था। पुलिस के अनुसार, रूपेश मेरठ में मिकोडो (MECODO) पाठशाला नाम से कंपनी संचालित करता था और निजी विश्वविद्यालयों तथा विदेशों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में कमीशन के आधार पर दाखिला दिलाने का काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष पर किसानों की अनदेखी के आरोप में खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान 

आरोप है कि प्रवीण और जगपाल ने अपनी बेटियों के लिए फर्जी आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाणपत्र और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र तैयार करवाए। इन दस्तावेजों के आधार पर खुशी का मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराया गया, जबकि स्वाति को नीट काउंसलिंग में शामिल कराया गया था। पुलिस के अनुसार, प्रमाणपत्र बनवाने के एवज में प्रवीण ने रूपेश को 25 लाख रुपये और जगपाल ने 30 लाख रुपये दिए थे।

तीसरे आरोपी रामपाल सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने परिचित विशाल कुमार के साथ मिलकर अपनी बेटी तृप्ति के एमबीबीएस में दाखिले के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए थे।इनमें स्थायी निवास प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र और आधार कार्ड शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर तृप्ति का हरिद्वार स्थित जीएमसी मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश : कुंभ-2027 से जनकल्याण तक विकास पर बड़ा फोकस 

एसआईटी ने जांच के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में दर्ज पतों का सत्यापन कराया तो वे गलत पाए गए। इसके बाद टीम ने संबंधित शिक्षण संस्थानों से दाखिले से जुड़े दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच की। दस्तावेजों की पड़ताल में अभ्यर्थियों के वास्तविक पतों की जानकारी सामने आई। इसी आधार पर तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एसआईटी के अनुसार, मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report accused of obtaining forged certificates admission fraud involving daughters crime news dehradun news Devbhoomi News Hindi News major fraud exposed Major revelation of fraud in MBBS admissions: Three more arrested for allegedly procuring forged certificates to secure admission for their daughters; Uttarakhand News MBBS admission MBBS दाखिला News from the hills News From the Pahad three more arrests. उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज जाली प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप तीन और गिरफ्तार देहरादून न्यूज फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा बेटियों के एडमिशन को फ्रॉड

More Stories

उत्तराखण्ड

कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू के संघर्षों और योगदान को याद करने के लिए “स्मृति सभा” का आयोजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं।बिंदुखत्ता बसासत के महत्त्वपूर्ण आंदोलनकारी नेता रहे भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू के संघर्षों और समाज में योगदान को याद करने हेतु भाकपा माले नैनीताल जिला कमेटी द्वारा “स्मृति सभा” का आयोजन किया गया। जनसंघर्षों के आंदोलनकारी कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू […]

Read More
उत्तराखण्ड

सड़क हादसे ने छीन ली दो जिंदगियां :  चार मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। यहां  नेशनल हाईवे-74 पर दोराहा के पास बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं चार […]

Read More
उत्तराखण्ड

बेलबाबा में हाईकोर्ट शिफ्टिंग को झटका : 30 हेक्टेयर वन भूमि का प्रस्ताव खारिज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में शिफ्ट करने की योजना को बड़ा झटका लगा है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त समिति ने हाईकोर्ट परिसर के निर्माण के लिए 30 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि हस्तांतरित करने के प्रस्ताव […]

Read More