कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू के संघर्षों और योगदान को याद करने के लिए “स्मृति सभा” का आयोजन  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
लालकुआं।बिंदुखत्ता बसासत के महत्त्वपूर्ण आंदोलनकारी नेता रहे भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू के संघर्षों और समाज में योगदान को याद करने हेतु भाकपा माले नैनीताल जिला कमेटी द्वारा “स्मृति सभा” का आयोजन किया गया। जनसंघर्षों के आंदोलनकारी कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू का विगत 20 अक्टूबर को देहावसान हो गया था।
 
उनको याद करते हुए उनके संघर्ष के साथियों ने कहा कि, स्वरूप दा के नाम से लोकप्रिय कामरेड स्वरूप सिंह दानू बेहद सरल, विनम्र और जनता में घुलमिलकर काम करने वाले साथियों में शामिल रहे। वे आत्मप्रचार से दूर जमीनी काम करने वाले नेता थे. उनकी कमी पार्टी और जनता को हमेशा महसूस होगी। भाकपा माले के बिंदुखत्ता भूमि संघर्ष के शुरुआती साथियों में शामिल रहे कामरेड स्वरूप सिंह दानू बिंदुखत्ता भूमि संघर्ष के बाद भाकपा माले पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में अल्मोड़ा जिले में गए और 3 साल से अधिक समय तक जनता के संघर्ष और भाकपा माले के संगठन निर्माण में तत्परता से योगदान दिया। अल्मोड़ा से बिंदुखत्ता वापस आने के बाद कामरेड स्वरूप सिंह दानू बिंदुखत्ता के हर जन संघर्ष में हमेशा शामिल रहे।लंबे समय भाकपा माले की नैनीताल जिला कमेटी के सदस्य रहे कामरेड स्वरूप सिंह दानू बिंदुखत्ता के राशन कार्ड, रोजगार, दुग्ध आंदोलन, नगरपालिका आंदोलन, हाथी कॉरिडोर, राजस्व गांव समेत हर आंदोलन संघर्ष में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
 
स्मृति सभा में कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू को याद करते हुए उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने की बात हुई। वक्ताओं ने कहा कि, कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि राजस्व गाँव की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए जमीन पर वास्तविक स्वामित्व के संघर्षों को तेज किया जाए।
 
स्मृति सभा में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम शर्मा, भाकपा माले उतराखंड राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य राजेंद्र प्रथोली, वरिष्ठ नेता गिरजा पाठक, किसान महासभा के उतराखंड प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जंगी, ऐक्टू प्रदेश महामंत्री के के बोरा,भाकपा माले नैनीताल जिलासचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, उधमसिंहनगर जिला सचिव ललित मटियाली, वरिष्ठ नेता भुवन जोशी, आनंद सिंह सिजवाली, पुष्कर दुबड़िया, विमला पाल, किशन बघरी, बिशन दत्त जोशी, नैन सिंह कोरंगा, निर्मला शाही, ऐक्टू नेत्री अनीता अन्ना,आइसा नैनीताल जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, कमलापति जोशी, मदन धामी, गोविंद जीना, जमुना दानू, ललित जोशी, मोहनी देवी,चांदनी देवी, हंसी देवी, मोतीमा देवी,राधा, पुष्पा देवी, कमल जोशी, भवानी देवी, पार्वती देवी, हीरा देवी, त्रिलोक सिंह दानू, हरीश भंडारी, चंद्ररेखा देवी, आनंद दानू, खिमुली देवी, बसंती देवी, निर्मला देवी आदि अन्य कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में आम जनमानस मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report "Memorial Meeting" held to commemorate the struggles and contributions of Comrade Swaroop Singh Danu; Uttarakhand News "स्मृति सभा" का आयोजन CPI(ML) News; Comrade Swaroop Singh Danu’s struggles and contributions remembered; memorial meeting organized.  उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Hindi News lalkuan news News from the hills News From the Pahad कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू भाकपा माले न्यूज लालकुआं न्यूज संघर्षों और योगदान को किया याद

More Stories

उत्तराखण्ड

MBBS दाखिले में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा : बेटियों के एडमिशन के लिए जाली प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में तीन और गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून।उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS  में दाखिला कराने के मामले में SIT ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुजफ्फरनगर निवासी प्रवीण कुमार, हरिद्वार निवासी जगपाल सिंह और बिजनौर निवासी रामपाल सिंह शामिल हैं। आरोप है, तीनों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

सड़क हादसे ने छीन ली दो जिंदगियां :  चार मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। यहां  नेशनल हाईवे-74 पर दोराहा के पास बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं चार […]

Read More
उत्तराखण्ड

बेलबाबा में हाईकोर्ट शिफ्टिंग को झटका : 30 हेक्टेयर वन भूमि का प्रस्ताव खारिज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में शिफ्ट करने की योजना को बड़ा झटका लगा है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त समिति ने हाईकोर्ट परिसर के निर्माण के लिए 30 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि हस्तांतरित करने के प्रस्ताव […]

Read More