राहुल गांधी धारचूला तो प्रियंका गांधी पौड़ी में करेंगी जनसभा, 1 नवंबर को तय होंगी तारीखें   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज करने की रणनीति बनाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अगले महीने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पौड़ी जिले में जनसभा करेंगी। दोनों कार्यक्रमों की तारीख एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में तय की जाएगी।

राहुल गांधी की धारचूला में प्रस्तावित जनसभा को सीमांत क्षेत्र के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस इस कार्यक्रम के जरिए सीमावर्ती इलाकों की समस्याओं और स्थानीय जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर रही है। वहीं, प्रियंका गांधी की पौड़ी में होने वाली सभा के माध्यम से पार्टी पहाड़ की समस्याओं और गढ़वाल क्षेत्र से जुड़े सवालों को जनता के बीच ले जाने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसे ने छीन ली दो जिंदगियां :  चार मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया 

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, दोनों जनसभाओं में अंकिता भंडारी हत्याकांड, बेरोजगारी, पलायन, भूमि संबंधी मुद्दे और मूल निवास जैसे विषय उठाए जा सकते हैं। पार्टी इन मुद्दों के माध्यम से राज्य सरकार को घेरने और जनता के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के रिजॉर्ट में कंपनी की वर्षगांठ पार्टी के दौरान युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस    

उत्तराखंड में रोजगार की कमी, पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन और स्थानीय लोगों के भूमि अधिकार लंबे समय से राजनीतिक बहस के प्रमुख विषय रहे हैं। कांग्रेस इन्हें अपने अभियान का अहम हिस्सा बनाने की योजना बना रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि दोनों नेताओं की जनसभाओं की तिथियों पर एक नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। संभावना है कि दिवाली के बाद दोनों नेता उत्तराखंड पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में कांग्रेस नेता की मौत 

इन जनसभाओं को प्रदेश में कांग्रेस के आगामी चुनावी अभियान की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि राष्ट्रीय नेताओं की सभाओं के जरिए संगठन में नई ऊर्जा आए और स्थानीय मुद्दों पर जनता के बीच संवाद बढ़े।आने वाले दिनों में इन कार्यक्रमों की तारीख और तैयारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad political news Rahul and Priyanka to hold public meetings in Uttarakhand.  उत्तराखण्ड न्यूज Rahul Gandhi will hold a public meeting in Dharchula while Priyanka Gandhi will hold one in Pauri; the dates will be finalized on November 1st. Uttarakhand News देहरादून न्यूज राजनीतिक समाचार राहुल प्रियंका करेंगे उत्तराखण्ड में जनसभा

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आंधी-बारिश और बिजली गिरने के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं […]

Read More
उत्तराखण्ड

कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू के संघर्षों और योगदान को याद करने के लिए “स्मृति सभा” का आयोजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं।बिंदुखत्ता बसासत के महत्त्वपूर्ण आंदोलनकारी नेता रहे भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू के संघर्षों और समाज में योगदान को याद करने हेतु भाकपा माले नैनीताल जिला कमेटी द्वारा “स्मृति सभा” का आयोजन किया गया। जनसंघर्षों के आंदोलनकारी कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू […]

Read More
उत्तराखण्ड

MBBS दाखिले में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा : बेटियों के एडमिशन के लिए जाली प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में तीन और गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून।उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS  में दाखिला कराने के मामले में SIT ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुजफ्फरनगर निवासी प्रवीण कुमार, हरिद्वार निवासी जगपाल सिंह और बिजनौर निवासी रामपाल सिंह शामिल हैं। आरोप है, तीनों ने […]

Read More