उत्तराखंड में बड़ा खुलासा : किशोर के मोबाइल-लैपटॉप से मिले 100+ अश्लील वीडियो, STF जांच में चौंकाने वाले खुलासे

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। दर्ज एफआईआर की जांच के आधार पर एसटीएफ ने नैनीताल निवासी एक किशोर को पकड़ा है। उसके मोबाइल और लैपटॉप की जांच में बच्चों से संबंधित 100 से अधिक अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। इनमें कुछ वीडियो में एआई की मदद से बदलाव किए जाने के संकेत मिले हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, कुछ वीडियो में किशोर स्वयं भी दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले धक्का फिर मारपीट… बेसुध साथी को सड़क पर छोड़कर भागे दो युवको का CCTV से खुला राज   

एसटीएफ के आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने गुरुवार (आज) एसटीएफ मुख्यालय में कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो और वीडियो के मामलों में मिलने वाली शिकायतों के आधार पर इस वर्ष अब तक 150 से अधिक प्राथमिकियां दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें पांच एफआईआर हल्द्वानी में दर्ज हैं। इन मामलों की जांच के दौरान नैनीताल के एक किशोर की कथित संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद जांच तेज की गई और बुधवार को उसे पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी धारचूला तो प्रियंका गांधी पौड़ी में करेंगी जनसभा, 1 नवंबर को तय होंगी तारीखें   

आईजी के अनुसार, किशोर के मोबाइल और लैपटॉप से बरामद वीडियो के अलावा डिलीट की गई कुछ फाइलें भी रिकवर की गई हैं।जांच में सामने आया कि वह कथित तौर पर डार्क वेब पर मिलने वाली मांग अनुसार बच्चों के अश्लील वीडियो तैयार कर अपलोड करता था। इसके बदले उसे रकम मिलने की बात भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश : कुंभ-2027 से जनकल्याण तक विकास पर बड़ा फोकस 

एसटीएफ को आशंका है इस मामले में किशोर के कुछ स्थानीय साथी भी शामिल हो सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए जांच के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आईजी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और संभावित रूप से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News Major revelation in Uttarakhand: Over 100 obscene videos found on a teenager's mobile phone and laptop; shocking disclosures emerge from an STF investigation. Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad obscene videos shocking revelations. उत्तराखण्ड न्यूज STF investigation STF जांच teenager's mobile/laptop अश्लील वीडियो किशोर का मोबाइल-लैपटॉप क्राइम न्यूज चौंकाने वाले खुलासे हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

जुआ, नशा और अवैध गतिविधियों पर सख्ती : पांच आरोपियों को छह महीने के लिए जनपद से बाहर रहने का आदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट नैनीताल ने पांच आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध जुआ, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, आबकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 29.39 लाख का बोनस, तीन समितियों में हुआ वितरण   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    लालकुआं/हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में रामपुर रोड हल्द्वानी स्थित बेड़ा पोखरा, कालाढूंगी की कमोला और दोहनिया दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीनों समितियों में कुल 3 करोड़ 81 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

राहुल गांधी धारचूला तो प्रियंका गांधी पौड़ी में करेंगी जनसभा, 1 नवंबर को तय होंगी तारीखें   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज करने की रणनीति बनाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अगले महीने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पौड़ी […]

Read More