भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।
 
शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और हम सबके प्रिय कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य (शंभू जी) का निधन पटना के रूबन मेमोरियल अस्पताल में कल रात हुआ। कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य 84 वर्ष के थे। कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का निधन भाकपा-माले सहित संपूर्ण वामपंथी आंदोलन के लिए अपूर्णीय क्षति है।
 
उन्होंने बताया कि पिछले पाँच दशकों में पार्टी की निरंतर प्रगति और आगे के सफर में उन्होंने एक महत्वपूर्ण आधार-स्तंभ की भूमिका निभाई। पार्टी हेतु उनकी निस्वार्थ कम्युनिस्ट प्रतिबद्धता, त्याग और साथियों के प्रति उनकी आत्मीयता एवं संवेदनशीलता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। बताया कि 1969 में पार्टी की स्थापना और दमन के बाद कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य सहित 2 अन्य कॉमरेड ने पार्टी को पुनर्गठित किया और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप पार्टी का कार्य ऐसे संगठित किया कि पार्टी आज 28 राज्यों में काम कर रही है। पार्टी गरीब, मजदूर, किसान, दलित, आदिवासियों, अल्पसंख्यक, उत्पीड़ित जनसमुदाय, की लड़ाई पूरी शिद्दत से लड़ रही है।आज फासीवादी सत्ता से लड़ने में पार्टी सबसे अग्रिम कतार में है और आम जन के मताधिकार को बचाने, संविधान बचाने की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर पूरी ताकत से लड़ रही है। इस कठिन दौर में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का जाना बहुत दुखद और अपूरणीय क्षति है। इस महान कम्युनिस्ट योद्धा को हम अपने लाल झंडे को झुकाकर लाल सलाम पेश करते हैं।
 
शोक व श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान महासभा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, ललित मटियाली, विमला रौथाण, आइसा नैनीताल जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, कामरेड नैन सिंह कोरंगा, विशन दत्त जोशी,छात्र संघ सहसचिव आंचल बैठा, आनन्द सिंह दानू, अम्बा दत्त बसखेती, निर्मला शाही, प्रोन्नोबेस कर्मकार, सुरेन्द्र सिंह कुंवर, शिखा, संजना यादव, तारा यादव, गोविंद जीना, मनीका यादव, तनूजा आदि सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report a condolence meeting was held at the CPI office A condolence meeting was held at the CPI office on the demise of Comrade Swadesh Bhattacharya Comrade Swadesh Bhattacharya passed away Devbhoomi News Hindi News lalkuan news News from the hills News From the Pahad uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का निधन भाकपा कार्यालय में शोक सभा आयोजित लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शनिवार (आज) दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली रोड में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि सहोदय सीबीएसई, हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी तथा वरिष्ठ समाजसेवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्र की एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और सशक्त भारत की प्रतीक इंदिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने किया नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर हल्द्वानी स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर […]

Read More