मुख्य शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल : डेढ़ दर्जन अधिकारियों को पदोन्नति  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की पदोन्नति और तैनाती को लेकर शासन ने बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत करीब डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को पदोन्नति देकर संयुक्त शिक्षा निदेशक बनाया गया है। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी धारचूला तो प्रियंका गांधी पौड़ी में करेंगी जनसभा, 1 नवंबर को तय होंगी तारीखें   

आदेश के तहत विजयपाल सिंह को संयुक्त शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत करते हुए सीमेट में विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। चंदन सिंह बिष्ट को संयुक्त निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा, आकाश सारस्वत को प्राचार्य डायट रुड़की तथा गोविंद राम जायसवाल को संयुक्त निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है। गोविंद राम जायसवाल को प्रभारी अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसी क्रम में जगदीश प्रसाद काला को मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून, सुरेश चंद्र आर्य को नैनीताल, विनय आर्य को बागेश्वर, प्रेमलाल भारती को उत्तरकाशी, पुष्कर लाल टम्टा को ऊधमसिंह नगर, चंडी प्रसाद रतूड़ी को चंपावत, अमित कोटियाल को चमोली और संजीव जोशी को हरिद्वार का मुख्य शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज : बारिश के साथ बढ़ी ठंड 

इसके अलावा मंजू भारती को प्राचार्य डायट देहरादून, श्रीकांत पुरोहित को संयुक्त निदेशक मध्याह्न भोजन, पंकज शर्मा को संयुक्त निदेशक निदेशालय माध्यमिक शिक्षा तथा शैलेंद्र अमोली को संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, तरुण कुमार पंत को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड में अपरसचिव नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जुआ, नशा और अवैध गतिविधियों पर सख्ती : पांच आरोपियों को छह महीने के लिए जनपद से बाहर रहने का आदेश 

शासन ने रणजीत सिंह नेगी को फिलहाल बाध्य प्रतीक्षा में रखा है। सीईओ पौड़ी के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें पौड़ी जनपद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अधिकारियों की पदोन्नति और नई तैनाती को शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे विभागीय कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News Hindi News Major reshuffle in the posting of Chief Education Officers: One and a half dozen officers promoted New posting of Chief Education Officers News from the hills News From the Pahad Promotion and Transfer uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज पदोन्नति एवं स्थानांतरण मुख्य शिक्षा अधिकारियों की नई तैनाती

More Stories

उत्तराखण्ड

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर बना मौत का सफर ! क्रेश होने से पायलट समेत 6 की मौत,

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  जोशीमठ। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और राज्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश से बचने दुकान के समीप खड़े लोगों पर विशाल पेड़ के गिरने से एक की मौत दूसरा गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    कोटद्वार। यहां बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के समीप खड़े लोगों पर अचानक एक विशाल पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को […]

Read More
उत्तराखण्ड

 दो दिनों से लापता उत्तराखंड पुलिस के अनुचर का शव मिला गहरी खाई में  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चमोली। पिछले दो दिनों से लापता उत्तराखंड पुलिस के अनुचर का शव स्कूटी सहित कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर मवाणी गदेरे के समीप गहरी खाई में बरामद हुआ है। गुरुवार सुबह हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर […]

Read More