काशीपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार : दो मेडिकल स्टोरों से 3207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

काशीपुर। उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुमाऊं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर 30 अक्तूबर की देर शाम एसओटीएफ, आईटीआई थाना पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने काशीपुर के खड़गपुर देवीपुरा स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की।इस दौरान कुल 3207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  बेलबाबा में हाईकोर्ट शिफ्टिंग को झटका : 30 हेक्टेयर वन भूमि का प्रस्ताव खारिज  

आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में रेंज एसओटीएफ, आईटीआई थाना पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। जांच के दौरान कृष्णा मेडिकल स्टोर से 2944 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुईं। इसके संचालक रोहित कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉमरेड स्वरूप सिंह दानू के संघर्षों और योगदान को याद करने के लिए "स्मृति सभा" का आयोजन  

वहीं, राधिका मेडिकल स्टोर से 263 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुईं। औषधि निरीक्षक ने स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की, जबकि तहसीलदार ने दुकान को सील कर दिया। आईजी निवेदिता कुकरेती ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जुआ, नशा और अवैध गतिविधियों पर सख्ती : पांच आरोपियों को छह महीने के लिए जनपद से बाहर रहने का आदेश 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 207 banned tablets recovered.    उत्तराखण्ड न्यूज 207 banned tablets seized from two medical stores; Uttarakhand News 3 3207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद campaign against the drug trade Devbhoomi News Hindi News kashipur news Major strike against the drug trade in Kashipur: 3 News from the hills News From the Pahad raids on two medical stores udham singh nagar news उधमसिंह नगर न्यूज काशीपुर न्यूज दो मेडिकल स्टोरों में छापेमारी नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान

More Stories

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में मामूली विवाद बना मौत की वजह : पत्थर से हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां रोडवेज के पास अमन टी-स्टॉल के सामने हुए विवाद में तीन युवकों पर राजेश के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। गंभीर हालत में उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्य शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल : डेढ़ दर्जन अधिकारियों को पदोन्नति  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की पदोन्नति और तैनाती को लेकर शासन ने बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत करीब डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को पदोन्नति देकर संयुक्त शिक्षा निदेशक बनाया गया है। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर बना मौत का सफर ! क्रेश होने से पायलट समेत 6 की मौत,

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  जोशीमठ। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और राज्य […]

Read More