फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तीनों शिक्षक अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना विकासखंड के अलग-अलग राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रारंभिक अल्मोड़ा की ओर से 7 नवंबर 2025 को सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 जनवरी को तीन अभ्यर्थियों को अलग-अलग विद्यालयों में नियुक्ति दी गई थी।इनमें भूपेंद्र कुमार निवासी खड़की, पिथौरागढ़ को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुनखेत नवीन, अंजना ग्वासीकोटी निवासी तल्ला पानी, पिथौरागढ़ को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोड़ा और प्रियांशु चंद्र निवासी दमुवाढूंगा को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूढ़ाधौर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार : दो मेडिकल स्टोरों से 3207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद 

नियुक्ति के बाद शिक्षाविभाग की ओर से तीनों शिक्षकों के शैक्षिक और अन्य प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई।इस दौरान यूटीईटी प्रथम 2024 के प्रमाणपत्रों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि प्रमाणपत्रों पर दर्ज अनुक्रमांक परिषद की ओर से जारी ही नहीं किए गए थे।परिषद की मूल सारणीयन पंजिका में भी तीनों अभ्यर्थियों के नाम दर्ज नहीं मिले। इतना ही नहीं, प्रमाणपत्रों पर अंकित क्यूआर कोड भी कूटरचित पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज : बारिश के साथ बढ़ी ठंड 

प्रमाणपत्रों के फर्जी पाए जाने पर शिक्षा विभाग ने तीनों शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया था।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रारंभिक अल्मोड़ा की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report almora news Crime News – three teachers dismissed for obtaining government jobs via forged UTET certificates.    उत्तराखण्ड न्यूज Hindi News News from the hills News From the Pahad Three teachers accused of securing government jobs using forged UTET certificates have been dismissed; an FIR has now been registered. Uttarakhand News अल्मोड़ा न्यूज आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर्ज उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।   शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शनिवार (आज) दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली रोड में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि सहोदय सीबीएसई, हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी तथा वरिष्ठ समाजसेवी […]

Read More