हल्द्वानी में वाल्मीकि शोभायात्रा और वीकेंड पर ट्रैफिक डायवर्जन, 26 अक्टूबर तक बदले रहेंगे कई रूट; घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट प्लान 

ख़बर शेयर करें -

 

 
 
खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सोमवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। वहीं, वीकेंड पर पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों और यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए 24 और 25 अक्टूबर को भी डायवर्जन लागू रहेगा। नैनीताल, भीमताल और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

शोभायात्रा लक्ष्मी शिशु मंदिर, बरेली रोड से शुरू होकर सिंधी चौराहा, रोडवेज, नैनीताल बैंक तिराहा, प्रेम टाकीज रेलवे क्रॉसिंग, राजपुरा, आर्मी गेट, तिकोनिया चौराहा, कैनाल रोड व कुल्यालपुरा चौराहे से होते हुए भगवान वाल्मीकि पार्क, तिकोनिया पहुंचेगी। लक्ष्मी शिशु मंदिर से नैनीताल बैंक तिराहे तक शोभायात्रा मुख्य मार्ग के दाहिने हिस्से से निकाली जाएगी। इसके चलते दोपहर दो बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

रोडवेज, सिटी और सिडकुल की बसें सामान्य मार्ग से रोडवेज पहुंचेंगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें तीनपानी से गौलापार, नारीमन तिराहा, तिकोनिया और वर्कशाप लाइन होकर भेजा जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बसें नारीमन तिराहे से तिकोनिया और वर्कशाप लाइन होते हुए रोडवेज पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़ : पुलिस ने मकान में छापा मार महिला समेत चार लोगो को किया गिरफ्तार 

नैनीताल बैंक तिराहे से प्रेम टाकीज के बीच शोभायात्रा होने पर बसों को तिकोनिया के पास रोका जाएगा। रोडवेज से बरेली और रामपुर रोड जाने वाली बसें पूर्वी गेट से ताज चौराहा और गौलापुल होकर निकलेंगी। कालाढूंगी रोड की बसों को वर्कशाप लाइन, तिकोनिया, हाइडिल, पंचक्की और ऊंचापुल होकर भेजा जाएगा।

रामपुर और बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार होकर निकलेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों से बरेली और रामपुर रोड जाने वाले वाहनों को नारीमन तिराहे से गौलापार की ओर भेजा जाएगा।

काठगोदाम से शहर आने वाले वाहनों को जरूरत के अनुसार कालटैक्स, हाइडिल, पंचक्की, लालढांठ, महारानी होटल, सरस्वती रेस्टोरेंट, दोनहरिया और जेल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। शोभायात्रा के राजपुरा से तिकोनिया के बीच रहने पर गोल्चा कंपाउंड रेलवे क्रॉसिंग और तिकोनिया से राजपुरा की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।कैनाल रोड व कुल्यालपुरा क्षेत्र में भी शोभायात्रा की स्थिति के अनुसार यातायात वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी से काठगोदाम तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई : अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

वीकेंड को देखते हुए 24 और 25 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होकर काठगोदाम पहुंचेंगे। रुद्रपुर से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को लालकुआं और तीनपानी फ्लाईओवर से भेजा जाएगा।

हल्द्वानी आने वाले वाहनों को गन्ना सेंटर से तीनपानी फ्लाईओवर और गौला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रामनगर और बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन कालाढूंगी के नैनीताल तिराहे से मंगोली होकर निकलेंगे।

यात्रा मार्ग पर सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवाओं वाले भारी वाहनों को भी दोपहर दो बजे से रात 11 बजे तक प्रवेश नहीं मिलेगा। डायवर्जन के दौरान भारी वाहनों को जिले की सीमा पर रोका जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाली रोडवेज और केमू की बसें अपने निर्धारित मार्ग पर चलेंगी।

24 से 26 अक्टूबर तक कैंचीधाम और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए वीकेंड यातायात योजना भी लागू रहेगी। भवाली से कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को शटल सेवा का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए वाहन विकास भवन पार्किंग, भीमताल और भवाली सैनिटोरियम में खड़े किए जा सकेंगे। यहां से कैंचीधाम के लिए शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने  स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का निर्णय लेते हुए शासन को भेजा त्यागपत्र  

इस दौरान सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर आने-जाने वाले वाहनों को लमगड़ा, धनाचूली, धारी और खुटानी बैंड होकर भीमताल से निकाला जाएगा। वहीं, काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।

पुलिस ने वाहन चालकों और पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रूट प्लान की जानकारी लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Devbhoomi News Haldwani news Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad Traffic diversions for the Valmiki Shobhayatra and the weekend. उत्तराखण्ड न्यूज Traffic diversions in Haldwani Traffic diversions in Haldwani due to the Valmiki Shobhayatra and the weekend; several routes will remain altered until October 26. Please check the route plan before leaving home. Uttarakhand News वाल्मीकि शोभायात्रा और वीकेंड पर ट्रैफिक डायवर्जन हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी में ट्रैफिक डायवर्जन

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़ : पुलिस ने मकान में छापा मार महिला समेत चार लोगो को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार मामले में संस्कृति लोक कॉलोनी में छापेमारी कर एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3500 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।  पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्कृति लोक कॉलोनी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात दीवार निर्माण के दौरान पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। यहां मेहरागांव में देर रात दीवार निर्माण के दौरान पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूर नेपाल के निवासी थे। घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने मौके […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मियों का आक्रोश : 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के एक दिवसीय कार्य बहिष्कार का शुक्रवार को पूरे उत्तराखंड में व्यापक असर देखने को मिला। छह सूत्रीय मांगों को लेकर परिवहन निगम के देहरादून, टनकपुर और नैनीताल रीजन के कर्मचारियों ने सुबह छह बजे से अपने-अपने डिपो में कार्य […]

Read More