हल्द्वानी में हनीट्रैप का बड़ा खेल : कारोबारी से 7 करोड़ की कथित वसूली के आरोप में महिला समेत 7 पर मुकदमा   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपये की कथित वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्द्वानी के एक स्टोन क्रशर कारोबारी ने महिला समेत 7 लोगों पर सुनियोजित साजिश के तहत हनीट्रैप में फंसाकर करीब सात करोड़ रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया है। कारोबारी का दावा है कि निजी फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने व दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आरोपियों ने करीब पांच करोड़ रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से वसूले। इसके अलावा करीब दो करोड़ रुपये कीमत के चार प्लॉट भी अपने और करीबियों के नाम करा लिए। एक कार और स्कूटी लेने का आरोप भी लगाया गया है।

कारोबारी की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने ज्योति, मोहम्मद मुश्ताक समेत सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली, धमकी और आपराधिक साजिश समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, वर्ष 2015 में ज्योति सिंह एक व्यक्ति के साथ उनके स्टोन क्रशर पर पहुंची थी। उसने मुकदमा चलने और आर्थिक परेशानी का हवाला देकर मदद मांगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ गई। कारोबारी का आरोप है कि एक दिन महिला ने उन्हें घर पर पूजा के बहाने बुलाया और प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद कथित रूप से धोखे से उनकी निजी फोटो और वीडियो बना लीं।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज : छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक से मारपीट के विरोध में प्राध्यापकों का कार्य बहिष्कार 

आरोप है कि बाद में इन्हीं फोटो और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परिवार और समाज में बदनामी के डर से कारोबारी ने वर्ष 2016 में 45 लाख रुपये दिए। इसके बाद वर्ष 2022 तक दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा।

कारोबारी की शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में ज्योति ने दोबारा संपर्क किया और बताया कि उसकी एक बेटी है।इसके बाद कथित तौर पर पैसों और संपत्ति की मांग शुरू हो गई।आरोप है कि महिला ने मोहम्मद मुश्ताक व अन्य साथियों के साथ मिलकर दबाव बनाया और हल्द्वानी के चार प्लॉट अपने, अपनी बेटी और एक साथी के नाम करा लिए। इन प्लॉटों की बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा के 27 हजार लोगों को फिर मायूसी : सुप्रीम कोर्ट में आज भी नहीं हुई सुनवाई  

शिकायत में कारोबारी ने आरोप लगाया है कि प्लॉटों की रजिस्ट्री में लेनदेन को वैध दिखाने के लिए चेक और RTGS का सहारा लिया गया। पहले उनसे नकद रकम ली जाती थी, फिर रजिस्ट्री के दौरान चेक से भुगतान दिखाकर वही रकम RTGS के माध्यम से उनके खाते में वापस भेज दी जाती थी। इसके बाद उनसे दोबारा नकद रकम ले ली जाती थी। कारोबारी का दावा है कि इस कथित तरीके से करीब पांच करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली की गई।

आरोप है कि महिला लगातार निजी फोटो-वीडियो वायरल करने व दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रकम मांगती रही। कभी मकान खरीदने तो कभी अन्य जरूरतों का हवाला देकर पैसे लिए गए। शिकायत में 30 प्रतिशत प्रतिदिन ब्याज मांगने का भी आरोप लगाया गया है। आरके टेंट हाउस रोड और हीरा नगर में मकान खरीदने के नाम पर क्रमशः 30 लाख और 60 लाख रुपये लेने की बात भी कही गई है। 

कारोबारी के मुताबिक 5 नवंबर को ज्योति काठगोदाम के हाईडिल गेट स्थित उनके छोटे भाई के घर पहुंची और रुपयों की मांग करने लगी। कारोबारी ने पैसे नहीं होने और तबीयत खराब होने की बात कही तो कथित तौर पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि महिला ने अपने साथियों को बुलाकर हत्या कराने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद कारोबारी ने पुलिस से संपर्क कर अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  सब्जी की आड़ में नशे का कारोबार : 64.80 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार  

शिकायतकर्ता ने महिला पर पूर्व में भी ब्लैकमेलिंग के मामले में जेल जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस पुराने मामले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर की रात मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दीपक सिंह को सौंपी गई है।पुलिस आरोपों की जांच के साथ चारों प्लॉटों के दस्तावेज, रजिस्ट्री और नकदी व ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े साक्ष्य खंगाल रही है।

फिलहाल मामला पुलिस विवेचना में है। कारोबारी की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही कथित हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपये की वसूली के पूरे नेटवर्क की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report case filed against 7 people including a woman.  उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News extortion of ₹7 crore from a businessman for the alleged extortion of ₹7 crore from a businessman; Uttarakhand News Haldwani news Hindi News honey-trap case including a woman Major honey-trap racket in Haldwani: Case registered against 7 individuals News from the hills News From the Pahad कारोबारी से 7 करोड़ की वसूली महिला समेत 7 पर मुकदमा हनीट्रैप प्रकरण हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा के 27 हजार लोगों को फिर मायूसी : सुप्रीम कोर्ट में आज भी नहीं हुई सुनवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत की सुनवाई सूची में मामला क्रम संख्या 118 पर दर्ज था, लेकिन कार्यवाही में देरी के चलते सुनवाई की नौबत नहीं आई। इससे फैसले की […]

Read More
उत्तराखण्ड

पत्नी को बाघ के जबड़े से बचाने के लिए मौत से भिड़ गया पति, साहस और ग्रामीणों के शोर से बची महिला की जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। जंगल से सटे इलाकों में बाघ की दहशत के बीच बुधवार सुबह रामनगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। अपनी पत्नी के साथ बाइक से मवेशियों के लिए चारा लेने जा रहे एक व्यक्ति पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

चमोली में आधे घंटे के भीतर दो बार कांपी धरती, 4.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां जिले में बुधवार सुबह आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, दोनों भूकंप की तीव्रता 4.1 और 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की […]

Read More