चमोली में आधे घंटे के भीतर दो बार कांपी धरती, 4.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चमोली। यहां जिले में बुधवार सुबह आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, दोनों भूकंप की तीव्रता 4.1 और 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को बाघ के जबड़े से बचाने के लिए मौत से भिड़ गया पति, साहस और ग्रामीणों के शोर से बची महिला की जान 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, बुधवार सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर चमोली जिले में 4.1 मैग्नीट्यूड तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जोशीमठ से करीब 19 किलोमीटर दक्षिण में था।

यह भी पढ़ें 👉  "प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग फॉर एकेडमिक सपोर्ट" विषय पर चार दिवसीय आवासीय राज्य कार्यशाला का भीमताल में शुभारंभ  

पहले भूकंप के करीब आधे घंटे बाद सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर एक बार फिर धरती कांप उठी। इस बार भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। इसका केंद्र जोशीमठ से करीब 24 किमी  दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में दर्दनाक हादसा: बस के 100 मीटर नीचे नदी में गिरने से 8 यात्रियों की मौत 

लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोग एहतियातन अपने घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। हालांकि, दोनों भूकंपों के कारण फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report chamoli news Devbhoomi News Earth trembles twice within half an hour in Chamoli; 4.1 magnitude earthquake sparks panic. Uttarakhand News Hindi News News from the hills News From the Pahad two earthquake tremors within half an hour.   उत्तराखण्ड न्यूज आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके चमोली न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पत्नी को बाघ के जबड़े से बचाने के लिए मौत से भिड़ गया पति, साहस और ग्रामीणों के शोर से बची महिला की जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। जंगल से सटे इलाकों में बाघ की दहशत के बीच बुधवार सुबह रामनगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। अपनी पत्नी के साथ बाइक से मवेशियों के लिए चारा लेने जा रहे एक व्यक्ति पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, आइटम नंबर 118 पर लगा केस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। बहुचर्चित रेलवे भूमि अतिक्रमण और बनभूलपुरा मामले में बुधवार (आज) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत की कोर्ट संख्या-01 में सूचीबद्ध इस मामले को लेकर एक बार फिर हल्द्वानी सहित पूरे क्षेत्र में लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज […]

Read More
उत्तराखण्ड

भोगपुर में नदी किनारे झाड़ियों में मिला 10-12 दिन पुराना युवक का शव 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां भोगपुर में नदी किनारे झाड़ियों के बीच मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोगपुर में नदी किनारे झाड़ियों […]

Read More