सड़क किनारे सीमेंट के बोरे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में सड़क किनारे सीमेंट के बोरे में बंद एक युवती का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए है।

जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में सीमेंट का बोरा पड़ा देखकर प्रत्यक्षदर्शियों को शक हुआ। जब मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, और घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया,जिसने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही बोरे से युवती का शव बरामद कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। शुरुआती जांच में युवती के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को सीमेंट के बोरे में बंद कर सुनसान स्थान पर फेंका गया होगा। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन 2027: भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी, हारी हुई 23 सीटों पर रहेगा खास फोकस

अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर युवती की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को वहां कौन और कब फेंककर गया।

यह भी पढ़ें 👉  खनन गतिविधियों पर अब वैज्ञानिक निगरानी, बागेश्वर-पिथौरागढ़-चमोली में लगेंगे 8 मॉनिटरिंग स्टेशन

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है। इस सनसनीखेज घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में आधे घंटे के भीतर दो बार कांपी धरती, 4.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत   

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Body of a young woman found in a cement sack by the roadside; suspicion of murder sparks alarm. Uttarakhand News crime news dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad unidentified woman's body found by the roadside young woman's body in a cement sack.   उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज सड़क किनारे अज्ञात युवती की लाश सीमेंट के बोरे में युवती का शव

More Stories

उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा के 27 हजार लोगों को फिर मायूसी : सुप्रीम कोर्ट में आज भी नहीं हुई सुनवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत की सुनवाई सूची में मामला क्रम संख्या 118 पर दर्ज था, लेकिन कार्यवाही में देरी के चलते सुनवाई की नौबत नहीं आई। इससे फैसले की […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में हनीट्रैप का बड़ा खेल : कारोबारी से 7 करोड़ की कथित वसूली के आरोप में महिला समेत 7 पर मुकदमा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपये की कथित वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्द्वानी के एक स्टोन क्रशर कारोबारी ने महिला समेत 7 लोगों पर सुनियोजित साजिश के तहत हनीट्रैप में फंसाकर करीब सात करोड़ रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया है। कारोबारी का […]

Read More
उत्तराखण्ड

पत्नी को बाघ के जबड़े से बचाने के लिए मौत से भिड़ गया पति, साहस और ग्रामीणों के शोर से बची महिला की जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। जंगल से सटे इलाकों में बाघ की दहशत के बीच बुधवार सुबह रामनगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। अपनी पत्नी के साथ बाइक से मवेशियों के लिए चारा लेने जा रहे एक व्यक्ति पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में […]

Read More