स्वराज आश्रम में पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसजनों ने मनाई लौह महिला इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं लौह महिला स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर आज स्वराज आश्रम में महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
 
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन साहस, संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी निर्णयों से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव याद किया जाएगा। उनका व्यक्तित्व और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
 
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश के विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। उन्होंने हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सर्वोपरि रखा। उनका जीवन हमें जनसेवा, संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।
 
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के जीवन और विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा जनहित एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
 
इस दौरान हरिश मेहता, हेमंत बगड़वाल, शोभा बिष्ट, मधु सांगुडी, मलय बिष्ट, हाजी सुहेल सिद्दीकी, सुरेंद्र बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, मंजू पांडे, गोविंद बगड़वाल, जाकिर हुसैन, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, कौशलेंद्र भट्ट, शंकर कोहली, प्रदीप बिष्ट,  अत्तर सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 109th birth anniversary of the 'Iron Lady' Indira Gandhi. उत्तराखण्ड न्यूज Congress members celebrated the 109th birth anniversary of the 'Iron Lady' Indira Gandhi by offering floral tributes at Swaraj Ashram; Uttarakhand News Congress Party News Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Swaraj Ashram Haldwani कांग्रेस पार्टी न्यूज लौह महिला इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती स्वराज आश्रम हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ का CM धामी ने किया लोकार्पण  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां मालसी स्थित चिड़ियाघर में अब पर्यटक सफेद बाघ ‘तेजस’ का दीदार कर सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सफेद बाघ के लिए तैयार किए गए नए बाड़े का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बाघ को पर्यटकों के अवलोकन के लिए समर्पित कर दिया गया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

सड़क किनारे सीमेंट के बोरे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में सड़क किनारे सीमेंट के बोरे में बंद एक युवती का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए है। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में सीमेंट का […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा के 27 हजार लोगों को फिर मायूसी : सुप्रीम कोर्ट में आज भी नहीं हुई सुनवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत की सुनवाई सूची में मामला क्रम संख्या 118 पर दर्ज था, लेकिन कार्यवाही में देरी के चलते सुनवाई की नौबत नहीं आई। इससे फैसले की […]

Read More