देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ का CM धामी ने किया लोकार्पण  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां मालसी स्थित चिड़ियाघर में अब पर्यटक सफेद बाघ ‘तेजस’ का दीदार कर सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सफेद बाघ के लिए तैयार किए गए नए बाड़े का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बाघ को पर्यटकों के अवलोकन के लिए समर्पित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सफेद बाघ के आने से चिड़ियाघर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और वन्यजीव प्रेमियों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल है। यहां प्रतिवर्ष करीब 8.50 लाख पर्यटक पहुंचते हैं और इससे सात करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है। सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से चिड़ियाघर का आकर्षण और बढ़ेगा। उत्तराखंड में पहली बार इस तरह का सफेद बाघ लाया गया है। इससे पहले भी यहां दूसरी प्रजातियों के दो बाघ लाए गए थे, जिन्हें देखने के लिए पर्यटकों में काफी उत्साह रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क किनारे सीमेंट के बोरे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिड़ियाघर वन्यजीवों को देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों और युवाओं को प्रकृति, वन संपदा तथा जैव विविधता की जानकारी देने का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। यहां आने वाले विद्यार्थियों को वन्यजीवों और पर्यावरण के बीच संतुलन को समझने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा के 27 हजार लोगों को फिर मायूसी : सुप्रीम कोर्ट में आज भी नहीं हुई सुनवाई  

उन्होंने घोषणा की कि अब देहरादून चिड़ियाघर में कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले बच्चों के लिए निशुल्क भ्रमण की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री के अनुसार, कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त प्रवेश मिलने से उन्हें वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े विषयों की व्यावहारिक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही युवाओं में प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड भौगोलिक और पर्यावरणीय लिहाज से संवेदनशील राज्य है। यहां हर साल प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियां सामने आती हैं। ऐसे में विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। सरकार पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज : छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक से मारपीट के विरोध में प्राध्यापकों का कार्य बहिष्कार 

उन्होंने कहा कि राज्य की वन संपदा और जैव विविधता महत्वपूर्ण प्राकृतिक विरासत हैं। इनका संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है। वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी जरूरी है। देहरादून चिड़ियाघर जैसे संस्थान इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Dehradun Zoo gets a new attraction: CM Dhami unveils white tiger 'Tejas'. Dehradun News Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad the zoo's new white tiger is set to be a major attraction.   देहरादून न्यूज Uttarakhand News. Located at Malsi in Dehradun उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून में मालसी स्थित चिड़ियाघर सफेद बाघ बनेगा आकर्षण

More Stories

उत्तराखण्ड

रुड़की के होटल में पुलिस की छापेमारी, महिला और होमगार्ड जवान समेत चार हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। यहां रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल में आज (गुरुवार) उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। होटल में कथित देह कारोबार संचालित होने की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्वराज आश्रम में पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसजनों ने मनाई लौह महिला इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं लौह महिला स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर आज स्वराज आश्रम में महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

सड़क किनारे सीमेंट के बोरे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में सड़क किनारे सीमेंट के बोरे में बंद एक युवती का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए है। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में सीमेंट का […]

Read More