रुड़की के होटल में पुलिस की छापेमारी, महिला और होमगार्ड जवान समेत चार हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुड़की। यहां रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल में आज (गुरुवार) उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। होटल में कथित देह कारोबार संचालित होने की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक महिला और होमगार्ड जवान समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया।

जानकारी के अनुसार, होटल के बाहर कुछ लोगों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। शुरुआत में मामूली नजर आ रहा विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। इसी दौरान होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और होटल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत जबकि छह अन्य घायल  

पुलिस ने होटल में कार्रवाई करते हुए एक महिला के साथ क्षेत्र के एक होमगार्ड जवान और दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। चारों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाया गया।पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि होटल में वास्तव में देह कारोबार संचालित हो रहा था या विवाद की वजह केवल पैसों का लेनदेन था।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल : सरकार के खिलाफ निकाला विरोध मार्च 

पुलिस कार्रवाई के दौरान एक घटनाक्रम ने सबका ध्यान खींचा। जब पुलिसकर्मी हिरासत में लिए गए लोगों को होटल से बाहर निकाल रहे थे, तभी एक महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी महिला पर लाठी चला दी। लाठी लगने के बाद महिला लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ती दिखाई दी। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई। महिला पुलिसकर्मी की इस कार्रवाई को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ का CM धामी ने किया लोकार्पण  

पुलिस की प्रारंभिक जांच में होटल के बाहर हुए विवाद की वजह पैसों का लेनदेन सामने आई है। वहीं, होटल में कथित देह कारोबार की सूचना को भी गंभीरता से लेते हुए अलग से जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए चारों लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News Hindi News illegal sex trade including a woman and a Home Guard jawan News from the hills News From the Pahad Police raid a hotel in Roorkee; four individuals Roorkee News taken into custody. Uttarakhand News woman and Home Guard jawan in custody.  उत्तराखण्ड न्यूज अवैध देह ब्यापार क्राइम न्यूज महिला और होमगार्ड जवान हिरासत में रुड़की न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

टिहरी में भाजपा का सियासी कुनबा बढ़ा, सभी नौ ब्लॉक प्रमुख पार्टी के पाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  टिहरी। विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ राजनीतिक दलों द्वारा जनप्रतिनिधियों को अपने पाले में लाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा ने टिहरी जिले में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करते हुए जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार समेत कई जनप्रतिनिधियों को […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ का CM धामी ने किया लोकार्पण  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां मालसी स्थित चिड़ियाघर में अब पर्यटक सफेद बाघ ‘तेजस’ का दीदार कर सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सफेद बाघ के लिए तैयार किए गए नए बाड़े का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बाघ को पर्यटकों के अवलोकन के लिए समर्पित कर दिया गया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्वराज आश्रम में पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसजनों ने मनाई लौह महिला इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं लौह महिला स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर आज स्वराज आश्रम में महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के […]

Read More