टिहरी में भाजपा का सियासी कुनबा बढ़ा, सभी नौ ब्लॉक प्रमुख पार्टी के पाले में   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

टिहरी। विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ राजनीतिक दलों द्वारा जनप्रतिनिधियों को अपने पाले में लाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा ने टिहरी जिले में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करते हुए जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार समेत कई जनप्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल किया है। इसके साथ ही जिले के सभी नौ ब्लॉक प्रमुख अब भाजपा से जुड़ गए हैं।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख,जिला पंचायत अध्यक्ष, सात क्षेत्र पंचायत सदस्य और करीब एक दर्जन ग्राम प्रधानों ने भी भाजपा का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वाले सभी जनप्रतिनिधियों का फूल मालाओं और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वराज आश्रम में पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसजनों ने मनाई लौह महिला इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती 

सदस्यता कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। संगठन को मजबूत बनाने में हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर जनप्रतिनिधि भाजपा से जुड़ रहे हैं। जनता के बीच तीसरी बार विकास की सरकार बनाने को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा के 27 हजार लोगों को फिर मायूसी : सुप्रीम कोर्ट में आज भी नहीं हुई सुनवाई  

भट्ट ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है। पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने टिहरी जिले के सभी नौ ब्लॉक प्रमुखों के भाजपा से जुड़ने को संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। विधानसभा चुनाव से पहले टिहरी में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को भाजपा की संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी अब इसी आधार पर आगामी चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज : छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक से मारपीट के विरोध में प्राध्यापकों का कार्य बहिष्कार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report BJP’s political fold expands in Tehri; all nine block heads join the party. Uttarakhand News BJP’s political move Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad nine block heads join the BJP.  उत्तराखण्ड न्यूज political news Tehri District News टिहरी जिला न्यूज नौ ब्लॉक प्रमुख भाजपा में सम्मिलित भाजपा का सियासी दांव राजनीतिक न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

आंचल दूध और दुग्ध उत्पादों के बड़े दाम, 20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने आंचल ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की नई मूल्य सूची जारी कर दी है। संशोधित दरें 20 नवंबर 2026 से लागू होंगी। नई दरों के अनुसार दूध, पनीर और क्रीम समेत कई उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

रुड़की के होटल में पुलिस की छापेमारी, महिला और होमगार्ड जवान समेत चार हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। यहां रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल में आज (गुरुवार) उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। होटल में कथित देह कारोबार संचालित होने की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ का CM धामी ने किया लोकार्पण  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां मालसी स्थित चिड़ियाघर में अब पर्यटक सफेद बाघ ‘तेजस’ का दीदार कर सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सफेद बाघ के लिए तैयार किए गए नए बाड़े का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बाघ को पर्यटकों के अवलोकन के लिए समर्पित कर दिया गया। […]

Read More