आंचल दूध और दुग्ध उत्पादों के बड़े दाम, 20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने आंचल ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की नई मूल्य सूची जारी कर दी है। संशोधित दरें 20 नवंबर 2026 से लागू होंगी। नई दरों के अनुसार दूध, पनीर और क्रीम समेत कई उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। उत्पादों के दाम में दो रुपये से लेकर 50 रुपये तक का इजाफा किया गया है।इससे अब आंचल के उत्पाद खरीदने वाले उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में दर्दनाक हादसा: बस के 100 मीटर नीचे नदी में गिरने से 8 यात्रियों की मौत 

दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने बताया कि संशोधित मूल्य सूची के तहत आंचल क्रीम के एक किलोग्राम पैक की कीमत 530 रुपये से बढ़ाकर 580 रुपये कर दी गई है। इसी तरह आंचल गोल्ड फुल क्रीम मिल्क के छह लीटर पैक का दाम 426 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये और आंचल शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क के छह लीटर पैक की कीमत 355 रुपये से बढ़ाकर 372 रुपये निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क किनारे सीमेंट के बोरे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप 

खुले बाजार में मिलने वाले दूध की नई दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। आंचल गाय का दूध अब 58 रुपये के बजाय 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 63 रुपये और डबल टोंड मिल्क की कीमत 54 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इसके अलावा आंचल पनीर के 180 ग्राम पैक के लिए अब उपभोक्ताओं को 80 रुपये के बजाय 85 रुपये खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वराज आश्रम में पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसजनों ने मनाई लौह महिला इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती 

गौरतलब है कि इससे पहले 12 नवंबर 2026 को अमूल, मदर डेयरी एवं अन्य निजी दुग्ध संस्थानों ने भी दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अब आंचल दुग्ध संघ द्वारा भी नई मूल्य सूची जारी किए जाने के बाद उपभोक्ताओं को 20 नवंबर से दूध एवं दुग्ध उत्पाद पर नई दरें लागू की जा रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Aanchal milk and dairy products—the impact of inflation now extends to dairy items as well.  उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Hindi News lalkuan news News from the hills News From the Pahad Significant price hikes for Aanchal milk and dairy products; new rates to take effect from November 20. Uttarakhand News आंचल दूध और दुग्ध उत्पाद महंगाई का असर अब दुग्ध पदार्थो में भी लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

टिहरी में भाजपा का सियासी कुनबा बढ़ा, सभी नौ ब्लॉक प्रमुख पार्टी के पाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  टिहरी। विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ राजनीतिक दलों द्वारा जनप्रतिनिधियों को अपने पाले में लाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा ने टिहरी जिले में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करते हुए जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार समेत कई जनप्रतिनिधियों को […]

Read More
उत्तराखण्ड

रुड़की के होटल में पुलिस की छापेमारी, महिला और होमगार्ड जवान समेत चार हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। यहां रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल में आज (गुरुवार) उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। होटल में कथित देह कारोबार संचालित होने की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ का CM धामी ने किया लोकार्पण  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां मालसी स्थित चिड़ियाघर में अब पर्यटक सफेद बाघ ‘तेजस’ का दीदार कर सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सफेद बाघ के लिए तैयार किए गए नए बाड़े का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बाघ को पर्यटकों के अवलोकन के लिए समर्पित कर दिया गया। […]

Read More