रुद्रप्रयाग में बारातियों का वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत के साथ चार घायल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रप्रयाग।यहां बारात में जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के जखोली क्षेत्र में अर्जुन बैंड के पास रविवार 22 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली।ईको वाहन संख्या UK13TA-4410 कुरछोला से जखोली की ओर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान अर्जुन बैंड के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की निगरानी की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को भावभीनी विदाई, एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने नई तैनाती के लिए दी शुभकामनाएं

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, दुर्घटना में वाहन चालक विजय सिंह पंवार उर्फ नत्थू (41) निवासी जखोली, बसंती देवी (52) पत्नी कार्तिक और सुनीता देवी (35) पत्नी भरत सिंह, दोनों निवासी तैला की मौत हो गई

यह भी पढ़ें 👉  कांडा में दुस्साहसिक वारदात: 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर पीटने के साथ ही सोने के जेवर और नकदी की लूट  

हादसे में सतपाल सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी कुनियाली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा शिवानी (15) पुत्री शूरवीर सिंह और दिव्यांशी (13) पुत्री राकेश सिंह रावत, दोनों निवासी कुरछोला, अंजलि (26) निवासी जखोली बड़मा तथा सुमीता पत्नी सतपाल निवासी कुनियाली घायल हुई हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में उपचार के लिए पहुंचाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news Devbhoomi News four injured. Uttarakhand News Hindi News News from the hills News From the Pahad rudraprayag news Three deaths.  उत्तराखण्ड न्यूज Vehicle carrying wedding guests falls into a gorge in Rudraprayag; three dead Vehicle falls into a gorge तीन की मौत दुर्घटना न्यूज रुद्रप्रयाग न्यूज वाहन खाई में गिरा

More Stories

उत्तराखण्ड

कांडा में दुस्साहसिक वारदात: 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर पीटने के साथ ही सोने के जेवर और नकदी की लूट  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। कांडा के भेंटा गांव में बदमाशों ने घर में अकेली रह रही 72 वर्षीय तारा देवी को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की और करीब सवा दो तोला सोने के आभूषण व 25 से 30 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।  प्राप्त जानकारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हनीट्रैप और करोड़ों की वसूली के आरोप में ज्योति सिंह की गिरफ्तारी पर बुधवार तक हाईकोर्ट की रोक

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। हल्द्वानी के एक कारोबारी को कथित हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये वसूलने के मामले में आरोपी ज्योति सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार तक गिरफ्तारी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऋषिकुल में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय एलुमिनाई मीट-कम-वर्कशॉप का भव्य आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। ऋषिकुल की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा और आयुर्वेद के विकास में इसके ऐतिहासिक योगदान को समर्पित ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन (RSESA) द्वारा आगामी 28 एवं 29 नवम्बर 2026 को ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक पीजी कॉलेज, हरिद्वार के मालवीय ऑडिटोरियम में दो दिवसीय एलुमिनाई मीट-कम-वर्कशॉप का […]

Read More