सात हजार भी कम पड़े ! वन विभाग के प्रधान सहायक का रुपये लेते वीडियो वायरल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुड़की।यहां वन विभाग के कार्यालय में तैनात एक प्रधान सहायक का कथित तौर पर रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कर्मचारी सात हजार रुपये लेने के बाद भी रकम कम बताते हुए अतिरिक्त पैसों की मांग करता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में कर्मचारी सामने खड़े व्यक्ति से पूछता है कि कितने पैसे लेकर आए हो? इस पर व्यक्ति सात हजार रुपये बताता है। इसके बाद कर्मचारी नोट गिनता है और रकम कम बताते हुए और पैसे देने की बात कहता है। बातचीत में 7,200 रुपये का हवाला देते हुए 200 रुपये अतिरिक्त देने की मांग भी सुनाई दे रही है। इतना ही नहीं, बातचीत के दौरान “बॉटल का है, बॉटल ले लो” जैसे शब्द भी सुनाई देते हैं। तो वीडियो में संबंधित कर्मचारी द्वारा अलग-अलग स्थानों पर लोगों से नकदी लेते हुए भी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यालयों में कथित तौर पर चल रहे पैसों के लेनदेन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, यह रकम किस काम के एवज में ली जा रही थी और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच होना बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग की शादी पर पुलिस का छापा, सेहरा सजाए दूल्हे को परिजनों समेत लिया हिरासत में

मामले के तूल पकड़ने पर रुड़की के उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) ज्वाला प्रसाद गौड़ ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रधान सहायक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू किए जाने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेना द्वारा शैमफोर्ड स्कूल में अग्निपथ एवं आर्मी कमीशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

एसडीओ ज्वाला प्रसाद गौड़ ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। प्रकरण की बारीकी से जांच की जा रही है। इस तरह के कृत्य नियमों के विरुद्ध हैं और विभाग की छवि धूमिल करते हैं। जांच रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से पहले दूल्हा लापता : बारात का इंतजार कर रहें लड़की पक्ष के लोग पहुंचे रुद्रपुर कोतवाली   

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Even seven thousand wasn't enough! A video of a head assistant in the Forest Department accepting money has gone viral. Uttarakhand News Hindi News News from the hills News From the Pahad Roorkee News; video of bribery goes viral; head assistant of the Forest Department accused of taking a bribe.    उत्तराखण्ड न्यूज रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल रुड़की न्यूज वन विभाग के प्रधान सहायक पर रिश्वतखोरी का आरोप

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरई रेंज के जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, बाघ के हमले की आशंका 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। यहां शनिवार सुबह सुरई रेंज के जंगल में गश्त कर रही वन विभाग की टीम को एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत बाघ के हमले से हुई होगी, हालांकि  मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में हुआ  ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रानीबाग। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में शनिवार को विकासखंड भीमताल की ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। राजनीति विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र, डायट भीमताल के तत्वाधान में हुई प्रतियोगिता में 5 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में अधिकतम 11 सदस्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी विवाद तक : चालक ने आईबी के एसपी पर चलाई गोली   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां किसी बात को लेकर कहासुनी में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एसपी सीपी नौटियाल को उनके ही चालक ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से घायल सीपी नौटियाल को तत्काल हरिद्वार के बंगाली अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।  यह भी पढ़ें […]

Read More