किसान महासभा द्वारा तालाबंदी की चेतावनी पर बागजाला में सड़क की मरम्मत और डामरीकरण शुरू 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी द्वारा जनता के साथ मिलकर चलाये गये लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार बागजाला में सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। 
 
गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को लोक निर्माण विभाग, हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर किसान महासभा प्रतिनिधिमंडल ने बागजाला (गौलापार) में सड़क की मरम्मत का बजट आवंटित होने और काम का बार बार आश्वासन देने के बाद भी कार्य नहीं किये जाने पर ग्रामीणों के रोष का प्रकटीकरण करते हुए दीपावली केबाद भी कार्य शुरू नहीं होने की स्थिति में आंदोलन और विभाग में तालाबंदी करने की चेतावनी दी थी। इस जनदबाव में बागजाला में सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है. जो कि किसान महासभा के नेतृत्व में चले आंदोलन और जनता की एकता और संघर्ष की जीत है।
 
किसान महासभा द्वारा मार्च से लेकर अब तक कई दौर की वार्ताओं में बागजाला में विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत तत्काल प्रभाव से किये जाने का आश्वासन दिया गया था। साथ इसके लिए बजट 13.31 लाख रुपये भी लोक निर्माण विभाग के खाते में आ गया था। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी बागजाला (गौलापार) में सड़क की मरम्मत के काम में एक भी इंच की प्रगति नहीं हुई थी। अब अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ है।
 
भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा, जिस तरह बागजाला की जनता के धैर्यपूर्वक किये गये एकताबद्ध संघर्ष से सड़क के डामरीकरण का कार्य शुरू हुआ है, उसी तरह एकता और आंदोलन के बल पर बागजाला गांव में जल जीवन मिशन की रुकी हुई योजना, निर्माण कार्यो पर लगी रोक भी हटेगी और भूमि के मालिकाना अधिकार को हासिल कर राजस्व गांव के अधिकार को भी जीता जायेगा।
 
इस अवसर पर डॉ कैलाश पाण्डेय, डॉ उर्मिला रैस्वाल, वेद प्रकाश, विमला देवी, हेमा आर्य, दीवान सिंह बर्गली, मीना भट्ट, दौलत सिंह कुंजवाल, महेन्द्र आर्य, हेमा देवी, दिनेश चंद्र, गोपाल सिंह बिष्ट, चन्द्रप्रकाश, प्रेम सिंह नयाल, यशपाल, चंदन सिंह मटियाली, हीरा देवी, दीपा  देवी, उमा, हरक सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Road repair and asphalting started in Bagjala after Kisan Mahasabha warned of blockade uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज किसान महासभा द्वारा तालाबंदी की चेतावनी सड़क मरम्मत और डामरीकरण शुरू हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग की शादी पर पुलिस का छापा, सेहरा सजाए दूल्हे को परिजनों समेत लिया हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    दिनेशपुर। ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का विवाह कराया जा रहा था। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया […]

Read More
उत्तराखण्ड

आंचल दूध और दुग्ध उत्पादों के बड़े दाम, 20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने आंचल ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की नई मूल्य सूची जारी कर दी है। संशोधित दरें 20 नवंबर 2026 से लागू होंगी। नई दरों के अनुसार दूध, पनीर और क्रीम समेत कई उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

टिहरी में भाजपा का सियासी कुनबा बढ़ा, सभी नौ ब्लॉक प्रमुख पार्टी के पाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  टिहरी। विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ राजनीतिक दलों द्वारा जनप्रतिनिधियों को अपने पाले में लाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा ने टिहरी जिले में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करते हुए जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार समेत कई जनप्रतिनिधियों को […]

Read More