सुरई रेंज के जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, बाघ के हमले की आशंका 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

खटीमा। यहां शनिवार सुबह सुरई रेंज के जंगल में गश्त कर रही वन विभाग की टीम को एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत बाघ के हमले से हुई होगी, हालांकि  मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 

 

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे सुरई वन क्षेत्र के सरपुड़ा रमकोला से सटे इलाके में वन कर्मी गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जंगल में खून के धब्बे और एक जोड़ी चप्पल दिखाई दी। टीम ने निशानों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर काले रंग का लोअर मिला। इसके आगे जाने पर लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। मौके पर युवक के घसीटे जाने के निशान, बाघ के पंजों के निशान और बाल भी मिले हैं।युवक के लोअर की जेब से 65 नेपाली रुपये मिलने के बाद उसके नेपाली नागरिक होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट विवाद के बाद बागेश्वर में शैलजा की नसीहत : अनुशासन से समझौता नहीं 

सुरई रेंज के रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि आशंका है कि बाघ ने युवक पर हमला कर उसे मार डाला और फिर घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया होगा। एसडीओ संचिता वर्मा ने भी बाघ के हमले में युवक की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया है।नियमानुसार मृतक के परिजनों को 10लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सपा का चुनावी दांव: कांग्रेस से गठबंधन की तैयारी के साथ 15 सीटों पर खास नजर 

वहीं, सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी किशोर पंत ने बताया कि युवक की शिनाख्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल वन विभाग और पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ का CM धामी ने किया लोकार्पण  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Body of an unidentified young man found in the forests of Surai Range; tiger attack suspected. Uttarakhand News body of an unidentified young man. उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Hindi News Khatima news News from the hills News From the Pahad Surai Range forest अज्ञात युवक का शव खटीमा न्यूज सुरई रेंज का जंगल

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में हुआ  ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रानीबाग। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में शनिवार को विकासखंड भीमताल की ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। राजनीति विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र, डायट भीमताल के तत्वाधान में हुई प्रतियोगिता में 5 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में अधिकतम 11 सदस्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी विवाद तक : चालक ने आईबी के एसपी पर चलाई गोली   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां किसी बात को लेकर कहासुनी में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एसपी सीपी नौटियाल को उनके ही चालक ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से घायल सीपी नौटियाल को तत्काल हरिद्वार के बंगाली अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।  यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारतीय सेना द्वारा शैमफोर्ड स्कूल में अग्निपथ एवं आर्मी कमीशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भारतीय सेना के तत्वावधान में मिशन निरंतर मिलाप 1.0 : फेज-V (नॉर्थ जोन) के अंतर्गत अग्निपथ योजना एवं आर्मी कमीशन के संबंध में एक विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम […]

Read More