रानीबाग। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में शनिवार को विकासखंड भीमताल की ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। राजनीति विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र, डायट भीमताल के तत्वाधान में हुई प्रतियोगिता में 5 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में अधिकतम 11 सदस्य थे।
मुख्य अतिथी योगेश रजवार, सदस्य उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग, विशिष्ट अतिथि डॉ नवीन शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों व जनहित के मुद्दों पर तार्किक व प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
श्री रजवार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता व सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करते हैं।उन्होंने बच्चों के संरक्षण संबंधी अपने कार्यों पर प्रकाश डाला और वीरांगना संस्थान,हल्द्वानी द्वारा वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के कार्यों की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि डॉ नवीन शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने बताया कि संसदीय शासन प्रणाली लोकतंत्र का आधार है। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में वास्तविक शक्ति जनता के हाथ में होती है लेकिन जनता सीधे शासन नहीं करती है बल्कि अपने प्रतिनिधियों का चयन करती है और वे प्रतिनिधि जनता पर शासन करते हैं। डॉ शर्मा ने बताया कि लोकतंत्र में जितना महत्व सत्ता पक्ष का है उतना ही महत्व विपक्ष का भी होता है । लेकिन स्वस्थ्य आलोचना का होना जरूरी है। डॉ शर्मा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी युवा सांसदों से सदैव राष्ट प्रथम का भाव रखकर कार्य करने की अपील कि और बच्चों के उत्साह व संसदीय समझ को देखकर देश को सुरक्षित बताया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक नरेंद्र पंत ने भी प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में प्रतियोगिता की ब्लॉक समन्वयक मीना डंगवाल व सहायक ब्लॉक समन्वयक कृष्णा के सहयोग से संपन्न हुई। संचालन गोपाल गुणवंत ने किया। निर्णायक मंडल में कौस्तुभानंद कर्नाटक, आसमां परवीन व योगिता सिंह रहे। प्रधानाध्यापिका व संयोजक निधि मेहरा ने आभार व्यक्त किया।
ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज दोगड़ा, राजकीय इंटर कालेज अमिया, राजकीय इंटर कॉलेज खुरपाताल, राजकीय इंटर कॉलेज पटुवाडांगर और राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खुरपाताल ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल ने द्वितीय और राजकीय इंटर कालेज पटवाडांगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि योगेश रजवार, विशिष्ट अतिथि डॉ नवीन शर्मा, जिला समन्वयक नरेन्द्र पंत ने पुरस्कार प्रदान किया। अन्त में ब्लाक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में ब्लॉक समन्वयक मीना डंगवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। यहां किसी बात को लेकर कहासुनी में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एसपी सीपी नौटियाल को उनके ही चालक ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से घायल सीपी नौटियाल को तत्काल हरिद्वार के बंगाली अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। यह भी पढ़ें […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भारतीय सेना के तत्वावधान में मिशन निरंतर मिलाप 1.0 : फेज-V (नॉर्थ जोन) के अंतर्गत अग्निपथ योजना एवं आर्मी कमीशन के संबंध में एक विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन की स्थिति में 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसके लिए सीटों को चिह्नित कर सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजने के […]